विज्ञापन
7 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में चुनावी रैली करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी उत्तराखंड के देहरादून में मेगा रैली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे. वहीं ममता बनर्जी असम में चुनाव अभियान शुरू करेंगे. जबकि गाज़ियाबाद में शुक्रवार को प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी. रोड शो के रूट में बदलाव किया गया है. प्रियंका गांधी अब दुधेश्वर नाथ मंदिर नहीं जाएंगी. रोड शो अब घंटाघर शहीद भगत सिंह मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू होगा. रमतेराम रोड से होकर मालीवाड़ा से पुराने बस अड्डे पर स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर समापन होगा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को महाराष्ट्र में होंगे, जहां पुणे के स्थानीय कॉलेज में छात्रों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद चंद्रपुर और वर्धा जिले में जनसभा को संबोधित करेंगें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Breaking News, PM Narendra Modi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, News Of The Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com