विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार का आखिरी दिन है. दोनों राज्यों में चुनाव से पहले राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं और ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. खासकर BJP की तरफ से खुद PM नरेंद्र मोदी मैदान में नजर आ रहे हैं. तो दूसरी तरफ, कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी पसीना बहा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट की बात करें तो आज CBI बनाम CBI मामले में सुनवाई हो रही है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट से CBI चीफ आलोक वर्मा को राहत नहीं मिली थी और सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह पहले कानूनी पहलुओं पर सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना है कि छुट्टी पर भेजे गए CBI डायरेक्टर आलोक वर्मा वापस ड्यूटी पर लौटेंगे या आगे उन्हें जांच का सामना करना होगा. वहीं, कोयला घोटाले से जुड़े एक मामले में पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता समेत तीन अधिकारियों को तीन वर्ष कैद की सज़ा सुनाई गई, जबकि शेष दो दोषियों को चार-चार साल कैद की सज़ा सुनाई गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi, Rahul Gandhi, BJP, Congress, Supreme Court, Assembly Polls 2018, Assembly Polls 2018 Assembly Elections 2018, Bulandshahr
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com