भारत और पाकिस्तान करतारपुर गलियारा बनाने के लिए तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को पहली बार मिलेंगे. यह गलियारा पाकिस्तानी शहर करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारतीय पंजाब के गुरदासपुर जिले से जोड़ेगा. रफाल डील के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट पुनर्विचार याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की बेंच सुनवाई करेगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को केरल में पार्टी के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे और वे इसके तहत कोझीकोड में कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे. उम्मीदवार द्वारा अखबार और टीवी चैनल में अपने आपराधिक ब्यौरे का प्रचार करने और राजनैतिक दल द्वारा उम्मीदवार के आपराधिक रिकार्ड का ब्यौरा वेबसाइट पर डाले जाने के सुप्रीम कोर्ट के गत वर्ष के आदेश का पूरी तरह पालन न करने पर दाखिल अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Kartarpur Corridor, India-Pakistan, Rafale Deal Case