विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

ISRO के चेयरमैन के सिवन ने कहा कि, 'अभी चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से हमारा संपर्क टूट गया है, लेकिन अगले 14 दिनों में हम लैंडर से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश करेंगे.'

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1994 बैच के अधिकारी संजय कुमार शुक्ला को मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के एक गोदाम में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, अधिक जानकारी का इंतजार है.
जम्मू-कश्मीर का 92 फीसदी इलाके से पाबंदियां हटा दी गई हैं : अजीत डोभाल

मुंबई पीएम मोदी ने मुंबई में मेक इन इंडिया के तहत बने मेट्रो का मुआयना किया
पीएम मोदी पहुंचे मुंबई, तीन मेट्रो लाइनों का करेंगे शिलान्यास
जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में आतंकवादियों ने की फायरिंग, एक बच्ची सहित चार लोग घायल
पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा- आप वो लोग हैं जो मां भारती का सिर ऊंचा रखने के लिए पूरा जीवन खपा देते हैं
'चंद्रयान-2' के लैंडर 'विक्रम' का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो के मुख्यालय पहुंच गए हैं. पीएम मोदी यहां क्विज प्रतियोगिता के जरिए देशभर से चुने गए लगभग 60-70 हाईस्कूल छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान 2 की लैंडिंग देखेंगे.
'चंद्रयान-2' का लैंडर 'विक्रम' शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक 'सॉफ्ट लैंडिंग' के लिए तैयार है और यह क्षण इसरो के वैज्ञानिकों के लिए 'दिल की धड़कनों को थमा देने वाला' होगा. भारत के लोग देश की इस ऐतिहासिक अंतरिक्ष छलांग की सफलता के लिए प्रार्थना करने के साथ ही शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात होने वाली 'सॉफ्ट लैंडिंग' की घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य राष्ट्रों की निगाहें भी इस मिशन पर टिकी हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे: