रफ़ाल सौदे पर आज भी संसद में हंगामा जारी रह सकता है. विपक्ष लोकसभा के साथ-साथ आज राज्यसभा में भी रफ़ाल का मुद्दा उठाने की तैयारी में है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपने सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है. इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर निर्मला सीतारमण पर जवाबी हमला किया है. राहुल ने लिखा है कि रफ़ाल पर पीएम के झूठ का बचाव करने की उत्सुकता में रक्षा मंत्री ने संसद में झूठ बोला. रक्षा मंत्री को संसद के सामने उन दस्तावेज़ों को ज़रूर रखना चाहिए जिसके तहत HAL को एक लाख करोड़ का सरकारी प्रोजेक्ट देने की बात कही गई है या फिर इस्तीफ़ा देना चाहिए. राहुल के ट्वीट के कुछ ही घंटों बाद निर्मला सीतारमण ने पलटवार करते हुए लिखा, 'ऐसा लगता है कि वास्तव में आपको ABC से शुरुआत करने की ज़रूरत है. आपके जैसे लोगों पर जनता को गुमराह करने का भूत चढ़ा हुआ है, जो बिना आर्टिकल पढ़े उसे कोट करते हैं.'
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Parliament LIVE Updates, Rafale Issue