Oscars 2019: हॉलीवुड के 91वें एकेडमी अवार्ड शो (91st Academy Award) का आगाज हो चुका है. इसका आयोजन अमेरिका के कैलिफॉर्निया के डॉल्बी थिएटर में हुआ. 91वें ऑस्कर अवार्ड्स (Oscar Awards) के विनर्स का ऐलान होना शुरू हो चुका है. इस बार कुल 24 कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं. खास बात यह है कि 91वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह बिना किसी मेजबान के डॉल्बी थियेटर में हो रहा है. रैमी मलिक को 'बोहेमियन रैपसोडी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, जबकि ओलिविया कोलमैन को बेस्ट एक्ट्रेस कोे लिए ऑस्कर मिला है. भारतीय डॉक्यमेंट्री फिल्म 'Period: End of Sentence' को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार मिला है. यह भारतीयों के लिए गर्व का पल है. इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी हापुड़ में रहने वाली लड़कियों पर बुनी गई है. इससे पहले ऑस्कर समारोह (Oscar Awards) के लिए रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला. इस समारोह में दुनियाभर की तमाम दिग्गज सितारे मौजूद थे. फिल्म समुदाय के लिए ऑस्कर से बड़ा इवेंट कुछ नहीं हो सकता. इस समारोह में लेडी गागा को भी उनके गाने शैलो के लिए ऑस्कर मिला. इस साल के 91वें अकैडमी अवार्ड्स में हॉलीवुड फिल्म 'रोमा' (Roma) को सबसे ज्यादा 10 अलग-अलग कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया था.
Oscars Awards 2019 Live updates: