78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में टीवी दुनिया के बड़े-बड़े सितारे लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में एक साथ एकत्रित हुए. बता दें कि इस अवॉर्ड शो को मारिस्का हार्गिटे ने होस्ट किया, जिन्हें लोग लॉ एंड ऑर्डर: एसवीयू से जानते हैं. अमेरिका में 14 सितंबर को हुए इस इवेंट को भारत में जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. बता दें कि इस बार "विडोज़ बे" ने सबसे ज्यादा धूम मचाई. इस शो ने कुल 14 एमी अवॉर्ड जीते, जिनमें बेस्ट कॉमेडी सीरीज का अवॉर्ड भी शामिल रहा. वहीं "द पिट" ने एक बार फिर बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब अपने नाम किया. शो के स्टार नोआ वाइली को बेस्ट लीड एक्टर (ड्रामा सीरीज) का अवॉर्ड मिला.
19 नॉमिनेशन, 14 अवॉर्ड किए अपने नाम
हॉरर-कॉमेडी 'Widow's Bay' को प्राइमटाइम इवेंट और पिछले वीकेंड के क्रिएटिव आर्ट्स अवार्ड्स में कुल 19 नॉमिनेशन अपने नाम किए थे. जिसमें से 14 ट्रॉफियॉ सीरीज ने अपने नाम की. इसने बेस्ट कॉमेडी सीरीज, मैथ्यू राइस के लिए लीड कॉमेडी एक्टर, केट ओ'फ्लिन के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस, स्टीफन रूट के लिए सपोर्टिंग एक्टर, क्रिएटर केटी डिपोल्ड के लिए राइटिंग और हिरो मुराई के लिए डायरेक्टिंग का अवार्ड जीता.
ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत
कहां देख सकते हैं Widow's Bay
बात करें हॉरर-कॉमेडी 'विडोज बे' की तो इसको आप एप्पल टीवी पर और प्राइम वीडियो पर रेंट पर लेकर देख सकते हैं. 10 एपिसोड की इस सीरीज को IMDB पर 8.1 रेटिंग मिली है. ये एक डॉर्क, हांटेड, सस्पेंस से भरी कॉमेडी सीरीज है. जिसके सीजन 1 ने धमाल मचा दिया. 29 अप्रैल को ये सीरीज रिलीज की गई थी.
ये भी पढ़ें: दुख में गाया गया 63 साल पुराना ये गीत आज भी देता है सुकून, आशा पारेख का दर्द और लता मंगेशकर की आवाज का जादू है बरकरार
इस सीरीज में मैथ्यू राइस, केट ओ'फ्लीन, केविन कैरोल , डेल डिकी, स्टीफन रूट और किंग्स्टन रूमी साउथविक ने अभिनय किया है. जिसमें लीड रोल मेथ्यू ने प्ले किया जो मेयर टॉम लोफिट्स का रोल निभा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं