विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: India Vs Pakistan: एशिया कप 2018 (Asia cup 2018) का आज सबसे रोमांचक और बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. एशिया कप 2018 के सबसे रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, मगर यह फैसला सरफराज पर भारी पड़ गया. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए पाकिस्तान को 162 रनों पर ऑल ऑउट कर दिया. भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया. भारत की ओर से सर्वाधिक स्कोर रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए. भारत-बनाम पाकिस्तान  (India Vs Pakistan) यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां क्रिकेट जगत के फैन्स की भीड़ उमड़ी. दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए Asia Cup Group A हाई प्रोफाइल मैच में पाकिस्तान (Pakistan) के कप्तान सरफराज अहमद (Sarfraz Ahmed) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने अपनी उसी टीम को उतारा, जो हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेली थी. वहीं, भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किये, जो हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ टीम उतरी थी. बता दें कि भारत ने अपने पहले मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग को 26 रनों से मात दी थी. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें...
 

Updates Of India Vs Pakistan in Aisa Cup 2018:


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Asia Cup, Live Cricket Score, India Vs Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com