विज्ञापन

इंडिया की जीत पर प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति ने खूब किया डांस, एक्ट्रेस का वीडियो देख आप भी कहेंगे जरा संभल के

Ind Vs Pak मैच में भारत की जीत का जश्न हर किसी ने अपने अंदाज में मनाया वहीं इस बीच एक्ट्रेस सुरभि ज्योति का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

इंडिया की जीत पर प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति ने खूब किया डांस, एक्ट्रेस का वीडियो देख आप भी कहेंगे जरा संभल के
इंडिया की जीत पर जमकर नाचीं सुरभि ज्योति
Social Media
नई दिल्ली:

इंडिया वर्सेज पाकिस्तान का टी20 वर्ल्डकप मैच भारतीय फैन्स के लिए बहुत ही खास रहा. खास इसिलए क्योंकि हमारी टीम ने जीत हासिल कर शिवारात्रि का ऐसा तोहफा दिया कि देशभर में इस त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई. आप तो जानते ही हैं कि क्रिकेट को भारत में एक धर्म की तरह ही फॉलो किया जाता है. यही तो वजह है कि सोशल मीडिया पर आम से लेकर खास तक इस पल का जश्न मनाते दिखे. सुरभि का वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है.

प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति भी करती दिखीं डांस

सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर मैच के कई मोमेंट शेयर किए. इनमें से सबसे खास था विनिंग मोमेंट जिसमें सुरभि अपने सभी दोस्तों के साथ डांस करती दिखीं. वैसे मैच ही कुछ ऐसा था कि सेलिब्रेशन तो बनता ही है. 


मैच की बात करें तो इस जीत वाली फीलिंग के साथ श्रीलंका का स्टेडियम तालियों से गूंज उठा. वहां मौजूद हर एक भारतीय टीम के चेहरे पर एक बड़ी स्माइल दिखी. भारतीय टीम ने शुरुआत ही ऐसी की थी कि पाकिस्तान के हौसले पहले ही पस्त हो गए. भारत की टीम ने तीन ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे और ये शानदार शुरुआत दी थी हार्दिक पंड्या ने. हार्दिक ने पहले एक विकेट लिया और फिर बुमराह ने साथ दिया. दो ओवर में तीन विकट चटका कर पाकिस्तानी टीम का कॉन्फिडेंस ध्वस्त हो गया था.

यह भी पढ़ें: India Defeated Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी हार, धुरंधर एक्टर बोला- क्या खेला है

हार्दिक ने पहले ओवर में एक विकेट लिया. इसके बाद आए बुमराह उन्होंने एक ओवर में दो विकेट लिए. इस शानदार शुरुआत के बाद मैच हमारे हाथ से निकल जाए ऐसा कैसे हो सकता था. रिजल्ट हमारे पाले में था और ये अब साबित हो ही चुका है. बता दें कि डायरेक्टर मधुर भंडारकर तो पहले ही कह चुके थे कि भारतीय टीम ही जीतेगी. ऐसा लग रहा था कि उन्हें पहले ही पता था कि हमारी टीम 15 फरवरी को मैदान में झंडे गाड़ने ही वाली है.

यह भी पढ़ें: इतिहास का सबसे बोरिंग IND vs PAK मैच, डायरेक्टर ने कुछ यूं किया मैच का रिव्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Pakistan, India Win, Ins Vs Pak Result, India Win Celebration Video, Surbhi Jyoti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com