दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ही मंत्री को पद से हटाकर सनसनी फैला दी। खुद ही बताया आरोप और फैसला कर लिया। लेकिन इस पूरी बयानबाजी और कार्रवाई पर तमाम सवाल मेरे मन में उठे, प्लीज आप या पार्टी का कोई भी नेता इनके उत्तर देगा तो अच्छा लगेगा...
1. क्या आप कोर्ट हो गए हैं?
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री आसिम अहमद खान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया है। आसिम पर एक बिल्डर से पैसे मांगने का आरोप है, जो अभी साबित नहीं हुआ है। इसका क्या मतलब है, क्या केजरीवाल साहब आप खुद न्यायपालिका हो गए हैं। अगर यह आरोप है तो आपको साबित होने तक रुकना चाहिए था जैसा कि आप पहले करते आ रहे थे। इस बार आपने कुछ ज्यादा नहीं कर दिया?
2. ऑडियो क्लिप की जांच क्यों नहीं कराई?
दूसरी बात, आपने एक ऑडियो क्लिप चलाई, उसका क्या... क्या यह सही ऑडियो क्लिप है। आपको याद होगा, एक ऑडियो क्लिप चुनाव के समय आई थी जिसमें आपकी आवाज थी, तब कोई जांच नहीं हुई, न ही कोई कदम आपने उठाया। आप और आपकी पार्टी की ओर से कहा गया कि यह एक साजिश है और आपको बदनाम करने की कोशिश है... और सब कुछ सामान्य रहा।
3.क्यों नहीं दर्ज कराई एफआईआर?
अब आपकी जांच में यदि यह सही पाया गया तब आपने एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई? क्यों नहीं एसीबी को मामला सौंपा, क्या आपको देश के कानून पर विश्वास नहीं है, या फिर आपके ईगो की लड़ाई में सब कुछ कुर्बान... क्या आपको संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं रहा। हां, माना कि आपका दिल्ली पुलिस से छत्तीस का आंकड़ा है... लेकिन यह मामला तो भ्रष्टाचार का है। यदि पुलिस कोशिश करती तो भ्रष्टाचार ज्यादा उजागर होता... फिर क्यों केजरीवाल साहब आपने एफआईआर दर्ज नहीं कराई?
4. दिल्ली में अवैध निर्माण बदस्तूर जारी है, कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की, क्यों?
दिल्ली की बरबादी रोकने के लिए सबसे जरूरी है कि अवैध निर्माण रोकें। अवैध कॉलोनियों को बढ़ने से रोकें, अवैध निर्माण गिराएं... खैर बात आसीम अहमद खान की करते हैं। आपने शिकायत पर कार्रवाई की, बढ़िया है, लेकिन संबंधित शिकायत यह भी है कि क्यों नहीं इलाके में हो रहे अन्य अवैध निर्माण के बारे में जांच की गई। मीडिया में जाने की इतनी जल्दी क्यों थी। क्या अवैध निर्माण आपकी सरकार के बनने के बाद बंद हो गए हैं...! शायद आपको जवाब ढूंढना पड़े लेकिन मैं बता देता हूं... नहीं बंद हुए हैं... बदस्तूर जारी हैं। फिर इतने दिन सत्ता में रहने के बाद आपने इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की। हो सकता है कि आपको यह बताने वाला कोई न हो कि क्या कर सकते हैं। आपको आसान रास्ता भी न मालूम हो। मैं कुछेक को रोकने का आसान रास्ता बता सकता हूं।
5. क्या हुआ 'आप'की जांच का, सदस्य बने, विधायक बने, मंत्री भी बने, कैसे?
क्या इन्हें यानी आसीम अहमद खान को मंत्री बनाने से पहले, पार्टी का टिकट देने से पहले और पार्टी में शामिल करने से पहले आपकी पार्टी ने जांच की थी? अगर रिपोर्ट हो तो वह भी सार्वजनिक कर दें, आपकी प्रणाली और साख सही साबुत बनी रहेगी।
6.अच्छे काम के जरिए राजनीति की क्या जरूरत थी, मंशा पर सवाल उठता है?
चलिए केजरीवाल जी मान लिया कि आपने अच्छा काम किया, एक कथित भ्रष्ट मंत्री को हटा दिया। आपने कहा कि अगर कोई भ्रष्ट है तो मैं उन्हें कतई नहीं बख्शूंगा, चाहे वह मेरा बेटा या मनीष सिसोदिया या कोई और भी क्यों न हो। इसके साथ ही आपने कहा है कि यह केस जांच के लिए सीबीआई को भेज रहे हैं और उन्हें पार्टी से निकालने पर भी फैसला किया जाएगा।
यहां तक सही था, आपने बीजेपी से मांग कर डाली कि वह भी सीएम शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे को हटाए। सीएम साहब यह दोनों आपके मंत्री नहीं हैं, आपकी तरह ही सीएम हैं। यदि आपको हटाया जाता तो आप कहते राज्य के अधिकारों का हनन है, जो आप अभी कहते रहते हैं। वे अपने-अपने राज्यों के विधायकों द्वारा चुने गए नेता हैं भले ही खानापूर्ति हुई हो। फिलहाल आपके मंत्री पर रिश्वत लेने का आरोप आपने लगाया और कार्रवाई की, क्योंकि आपकी नजर में वह सही लगा..., क्यों? यह आप ही बता सकते हैं।
OPINION
This Article is From Oct 09, 2015
राजीव मिश्रा की कलम से : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से कुछ सवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ही मंत्री को पद से हटाकर सनसनी फैला दी। खुद ही बताया आरोप और फैसला कर लिया। लेकिन इस पूरी बयानबाजी और कार्रवाई पर तमाम सवाल मेरे मन में उठे, प्लीज आप या पार्टी का कोई भी नेता इनके उत्तर देगा तो अच्छा लगेगा...
- अक्टूबर 10, 2015 00:07 am IST
- Read Time: 4 mins
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अरविंद केजरीवाल, सीएम केजरीवाल, दिल्ली, आसिम अहमद खान, सवाल, Arvind Kejriwal, CM, Delhi, Aasim Ahmad Khan