विज्ञापन

India Budget 2026: भविष्य सुधारने वाला बजट, जानें सरकार का ध्यान कहां है

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का आम बजट पेश किया. इस भविष्य निर्माण का बजट बताया जा रहा है. अर्थशास्त्री मिताली निकोरे से समझिए कि यह क्यों है भविष्य का बजट.

India Budget 2026: भविष्य सुधारने वाला बजट, जानें सरकार का ध्यान कहां है
नई दिल्ली:

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026 पेश किया. वित्त मंत्री ने बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं. इसमें देश में सात नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, बायोफार्मा, पर्यटन,रेयर अर्थ मिनरल्स और सेमी कंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्र शामिल हैं. विशेषज्ञ इसे भविष्य को ध्यान में रखकर उठाए गए कदम बता रहे हैं. बजट पेश किए जाने के बाद मशहूर अर्थशास्त्री मिताली निकोरे ने एनडीटीवी की सुचारिता कुकरेती से बातचीत की. निकोरे ने इस बजट को भविष्य की ओर उठाया गया कदम बताया. 

इस बजट की मुख्य बात इसका लांग टर्म एजेंडा है. उनका कहना था कि सरकार का फोकस टीयर-2 और टीयर-3 शहरों, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सरकार ने केयर इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देते हुए घोषणा की है कि 15 लाख लोगों को केयर वर्कर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह हमारे युवाओं के लिए जॉब का बेहतरीन अवसर हो सकता है. उन्होंने इस बजट को भविष्य की ओर कदम बढ़ाने वाला कदम बताया, क्योंकि सरकार ने एआई,सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रानिक्स और केयर इकोनॉमी पर ध्यान दिया है. उन्होंने इसे एक जरूरी बजट बताया. 

ये भी पढ़ें: Budget 2026: क्या सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से खींच लिया है अपना हाथ, जानें क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ

बजट की प्रमुख घोषणाएं क्या क्या हैं

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (आईआईसीटी) 15 हजार हायर सेकेंड्री स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेट निर्माण लैब की स्थापना करेगा. इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि आईआईएम की साझेदारी में, हाईब्रिड मोड में एक मानक, उच्च गुणवत्ता वाले 12-सप्ताह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के जरिए 20 पर्यटन स्थलों में 10 हजार गाइड के कौशल को निखारा जाएगा. 
इसके अलावा एक मल्टी लैंग्वेज एआई के रूप में भारत-विस्तार कृषि पोर्टलों और कृषि तौर-तरीकों पर आईसीएआर पैकेज को एआई प्रणालियों के साथ एकीकृत किया जाएगा. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में देश में सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की भी घोषणा की है. इसमें से दो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जुड़े हैं. 

ये भी पढ़ें: बजट 2026 और शर्मा जी का परिवार: समझिए एक आम आदमी के परिवार को निर्मला ने क्या-क्या दिया?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com