विज्ञापन
OPINION
This Article is From Aug 13, 2015

गॉल में छाए दिल्ली के दो दबंग : टेस्ट मैच के दूसरे दिन शिखर धवन और विराट कोहली के शतक

पिछले कुछ दिनों बारिश में भीगे रहने वाले गॉल के मैदान पर रनों की ऐसी बरसात होने वाली है ये कहना कल तक मुश्किल था। लेकिन दिल्ली के दो दबंग शिखर धवन और विराट कोहली मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाज़ों पर हमला बोलते रहे।

पिछले कुछ दिनों बारिश में भीगे रहने वाले गॉल के मैदान पर रनों की ऐसी बरसात होने वाली है ये कहना कल तक मुश्किल था। लेकिन दिल्ली के दो दबंग शिखर धवन और विराट कोहली मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाज़ों पर हमला बोलते रहे।

धीमा शतक लेकिन काम का :
अपने डेब्यू पर सबसे तेज़ शतक बनाने वाले धवन के करियर का ये सबसे धीमा शतक था। 100 रन बनाने में उन्हें 178 गेंद लगीं। 134 रन तक पहुंचने में 271 गेंद लगीं। लेकिन अच्छी बात ये रही कि शिखर ने बांग्लादेश दौरे के बाद लगातार दूसरा शतक बनाया है।

मुरली विजय की ग़ैर-मौजूदगी और केएल राहुल का बल्ला ना चलने पर धवन का विकेट पर टिकना ज़रूरी था और वो इसमें पीछे नहीं रहे।

कप्तान वाली सेंचुरी :
विराट कोहली ने भी सिडनी से गॉल तक अपनी फ़ॉर्म को बरक़रार रखा। कोहली के टेस्ट करियर के 35 मैचों में ये 11वां शतक था। बतौर कप्तान कोहली ने अपना चौथा शतक पूरा कर आलोचकों को चुप रहने का इशारा किया।

103 रन की पारी में उन्होंने 191 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए।

27 साल के कोहली के लिए ये शतक इस लिहाज़ से भी बड़ा है कि अब उनके बल्ले और फ़ॉर्म दोनों पर कप्तानी का भी दबाव होगा। ऐसे में टीम को सही दिशा दिखाने के साथ-साथ ख़ुद रन बनाना उनके लिए बेहद अहम रहेगा।

विराट जिस अंदाज़ में आउट हुए उससे फ़ैन्स ज़रूर निराश हैं, लेकिन बड़ी सीरीज़ की पहली पारी में अगर दो बल्लेबाज़ शिखर छू लें तो विरोधियों के हौसले ज़रूर पस्त होंगे।

गॉल टेस्ट का स्कोर - दूसरे दिन के अंत तक : श्रीलंका 183 और 5/2 (4.0 ov), भारत 375

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गॉल टेस्ट, दिल्ली के क्रिकेटर, नई दिल्ली, भारत बनाम श्रीलंका, विराट कोहली, शिखर धवन, Galle Test, Cricketers Of Delhi, हिन्दी न्यूज, Hindi News, Virat Kohli, Shikhar Dhawan, IndOnSLTour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com