विज्ञापन
OPINION
This Article is From Jun 04, 2015

बाबा की कलम से : नीतीश, मांझी और 'आम युद्ध' : ये तो अभी शुरुआत है

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जो अभी भी मुख्यमंत्री आवास में ही रह रहे हैं, ने मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वे एक अणे मार्ग के बंगले में लगे आम और लीची के फलों की रखवाली के लिए पुलिस तैनात कर दी है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जो अभी भी मुख्यमंत्री आवास में ही रह रहे हैं, ने मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वे एक अणे मार्ग के बंगले में लगे आम और लीची के फलों की रखवाली के लिए पुलिस तैनात कर दी है।

बिहार की राजनीति का यह नया चेहरा है। यह बिहार की राजनीति का मांझीकरण है। अपने उल-जलूल बयानों के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले मांझी एक बार फिर खबर में हैं। जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने ही एक अणे मार्ग के घर में शिफ्ट करवाया था। अभी भी जीतन राम मांझी के पास दो सरकारी घर हैं। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से हटने के एक महीने में घर खाली कर दिया था जबकि मांझी जी के पास अभी भी उनका पहले वाला घर मौजूद है, मगर चार महीने हो गए वह मुख्यमंत्री का सरकारी आवास खाली नहीं कर रहे हैं।

एक अणे मार्ग के घर में करीब दर्जनभर आम के पेड़ हैं और इस पर मुख्यमंत्री का ही अधिकार होता है। अंदर की कहानी यह है कि मांझी ने बिहार सरकार से और अधिक सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। सरकार ने यह किया भी, मगर मांझी उससे संतुष्ट नहीं हैं, वह मुख्यमंत्री के स्तर की सुरक्षा चाहते हैं, यही वजह है कि मांझी ने यह मुद्दा उठाया है।

नियमों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास में लगे फलों पर मुख्यमंत्री का ही अधिकार होता है। यदि कोई दूसरा उसका इस्तेमाल करता है तो उसे उसका पैसा देना होगा। यदि मुख्यमंत्री उस फल का उपयोग नहीं करता है तो उन फलों को बाजार में बेचकर पैसा सरकारी खजाने में जमा करना होगा, लेकिन गर्मी के इस मौसम में बिहारियों के लिए मालदा आम और लीची एक कमजोरी है। कोई भी उसे खाने के लिए ललचा जाएगा।

मांझी जी और उनके परिवारवाले भी यही चाह रहे होंगे इसलिए यह मुद्दा बन गया। बिहार में चुनाव होने वाले हैं और मांझी से जुड़ा हर मुद्दा वह दलितों से जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, तो ये चुनावी आम और लीची हैं, जिसने बिहार की राजनीति का स्वाद कड़वा कर दिया है। अभी देखते रहिए कितने ही ऐसे मुद्दे आपको दिखेगें, जिसका राजनीति से कोई मतलब नहीं होगा और न ही जनता के हितों से।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार, मनोरंजन भारती, Bihar, Jitan Ram Manjhi, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com