अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की संपत्ति नीलाम हुई। इसमें दाऊद का होटल और कार समेत तीन संपत्तियों की नीलामी हुई, जिन्हें 1993 के मुंबई धमाकों में दाऊद का नाम आने और उसके फ़रार होने के बाद ज़ब्त कर लिया गया था।
बेशक ये अभी एक शुरुआत है, लेकिन जिन लोगों ने नीलामी में शामिल होकर इन्हें हासिल किया है, उनमें वरिष्ठ पत्रकार से लेकर हिंदू महासभा से जुड़े लोग शामिल हैं। अभी तक की नीलामी को देखते हुए यही लगता है कि ये दौलत से ज्यादा राष्ट्रप्रेम और शोहरत का मामला है।
एक ऐसा अपराधी जो करीब दो दशक से फ़रार चल रहा हो, लेकिन इससे उसके ख़ौफ़ में कोई ख़ास कमी नहीं आई। अभी तक ये सवाल उठता रहा है कि आखिर डॉन की संपत्ति कौन खरीदेगा और इससे भी ज्यादा अहम बात ये है कि बोली लगाकर खरीदने वाले को क्या ज़मीनी क़ब्ज़ा कभी मिल पाएगा। अगर ऐसा होता है तो जहां एक तरफ लोगों का कानून व्यवस्था में भरोसा बढ़ेगा वहीं दूसरी तरफ नीलामी में गंभीर किस्म के कारोबारी लोग शामिल होंगे और सरकार को भी अच्छी कीमत मिल सकेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं। इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति एनडीटीवी उत्तरदायी नहीं है। इस आलेख में सभी सूचनाएं ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं। इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना अथवा तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार एनडीटीवी के नहीं हैं, तथा एनडीटीवी उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है।
OPINION
This Article is From Dec 09, 2015
अभिज्ञान का प्वाइंट : दाऊद की संपत्ति, राष्ट्रप्रेम और शोहरत
अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की संपत्ति नीलाम हुई। इसमें दाऊद का होटल और कार समेत तीन संपत्तियों की नीलामी हुई, जिन्हें 1993 के मुंबई धमाकों में दाऊद का नाम आने और उसके फ़रार होने के बाद ज़ब्त कर लिया गया था।
- दिसंबर 23, 2015 13:52 pm IST
- Read Time: 2 mins
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दाऊद इब्राहिम, संपत्ति नीलामी, मुंबई धमाका, Dawood Ibrahim, Property Auction, Mumbai Blasts