विज्ञापन

बीत गई कड़ाके की ठंड, लेकिन बिहार का समाज कल्याण विभाग नहीं बांट सका 30 हजार से ज्यादा कंबल

पिछले साल जिलों को 5 करोड़ रुपये की राशि कपड़े बांटने के लिए दिए गए थे. इस राशि से 1 लाख 22 हजार 636 कंबल की खरीद हुई. इनमें 91 हजार 711 कंबल बांटे गए. 30 हजार 925 कंबल अब भी बांटने को बाकी हैं.

बीत गई कड़ाके की ठंड, लेकिन बिहार का समाज कल्याण विभाग नहीं बांट सका 30 हजार से ज्यादा कंबल
  • बिहार में समाज कल्याण विभाग ने 30 हजार 925 कंबल अब तक गरीबों और भूमिहीनों में नहीं बांटे हैं
  • विभाग ने कंबल वितरण की समय सीमा 15 दिसंबर तक तय की थी लेकिन अभी तक लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है
  • पिछले साल 5 करोड़ रुपये की राशि से 1 लाख 22 हजार 636 कंबल खरीदे गए थे, जिनमें से अधिकांश बांटे गए हैं
पटना:

ठंड का मौसम बीतने को है, लेकिन बिहार में फुटपाथ पर और झुग्गियों में रहने वाले गरीब लोगों के लिए आए 25% कंबल विभाग बांट नहीं पाया. 30 हजार 925 कंबल अब भी बांटे जाने बाकी हैं, जबकि समाज कल्याण विभाग इन कंबलों की बिक्री के लिए 15 दिसंबर तक की समय सीमा तय रखता है. दिसंबर से लेकर 20 जनवरी तक बिहार में कड़ाके की ठंड थी, अब पारा ऊपर चढ़ रहा है, लेकिन विभाग अब तक कंबल वितरण का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है.

15 दिसंबर तक ही बांटना था कंबल

समाज कल्याण विभाग के वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत भूमिहीन, गरीब, भीख मांगने वालों के बीच धोती, साड़ी, चादर और कंबल बांटे जाते हैं. पिछले साल जिलों को 5 करोड़ रुपये की राशि कपड़े बांटने के लिए दिए गए थे. इस राशि से 1 लाख 22 हजार 636 कंबल की खरीद हुई. इनमें 91 हजार 711 कंबल बांटे गए. 30 हजार 925 कंबल अब भी बांटने को बाकी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव योगेश कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत मार्च में ही जिलों को राशि भेज दी जाती है. ठंड की शुरुआत में ही कंबल बांटना होता है. 15 दिसंबर तक इसे बांटना होता है. बेगूसराय में इस बार टेंडर में कुछ तकनीकी दिक्कत हुई थी, लेकिन वहां भी 31 दिसंबर तक पूरा करना था.

विपक्ष ने उठाए सवाल

वहीं सहरसा से विधायक और आईआईपी के अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने इस देरी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनहीन है. जब रात का पारा 5 डिग्री से नीचे था, तब गरीबों और भूमिहीनों को कंबल की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार खुद कंबल ओढ़कर सो रही थी. 30 हजार कंबलों का न बंटना बताता है कि सरकार गरीबों को लेकर कितनी संवेदनहीन है. यही रफ्तार रही तो वे जून में कंबल बांटेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Winter Season, Social Welfare Department Bihar Government, Bihar Government, Bihar Government Failed To Distribute Blankets, Social Welfare Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com