विज्ञापन

बिहार सरकार के ऐलान से सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! होली से पहले खाते में आएगी सैलरी

बिहार के वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद देश की इकोनॉमी दुनिया में तीसरे नंबर पर जा रही है. अब कोई स्पेशल कैटेगरी का राज्य नहीं होता है. केंद्र सरकार की ओर से बिहार को नेशनल हाईवे समेत अन्य योजनाओं में बहुत अधिक राशि दी जा रही है.

बिहार सरकार के ऐलान से सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! होली से पहले खाते में आएगी सैलरी
  • बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने फरवरी माह का वेतन होली से पहले जारी करने का आश्वासन दिया है.
  • विधान परिषद में बिहार विनियोग विधेयक संख्या 2, 2026 पारित कर दिया गया है बजट सत्र के दौरान.
  • राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न दिए जाने और एसईजेड के पैसों पर सवाल उठाए.
पटना:

बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को विधान परिषद में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि फरवरी की सैलरी होली पर्व के पहले जारी हो जाएगी. बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में बिहार विनियोग विधेयक (संख्या 2) 2026 पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक सदन से पारित कर दिया गया. वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सरकार की ओर से बोलते हुए बिहार के विकास की चर्चा की. उन्होंने विपक्ष के आरोपों को लेकर साफ कहा, "विपक्ष के जो लोग कह रहे हैं कि खजाना खाली है तो सरकार ने निर्णय लिया है कि फरवरी महीने का वेतन होली से पहले ही दे दिया जाएगा."

इसी क्रम में उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम कोशिश करेंगे कि फरवरी में विरोधी दल को तनख्वाह नहीं मिले. वित्त मंत्री की इस बात पर सदन का माहौल खुशनुमा हो गया और ठहाके भी लगे.

इस दौरान राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बिहार को विशेष राज्य का मुद्दा छेड़ते हुए कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का कोई उल्लेख बजट में नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि स्पेशल इकोनॉमिक जोन का पैसा बिहार को नहीं मिलता, बल्कि गुजरात में चला जाता है.

इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद देश की इकोनॉमी दुनिया में तीसरे नंबर पर जा रही है. अब कोई स्पेशल कैटेगरी का राज्य नहीं होता है. केंद्र सरकार की ओर से बिहार को नेशनल हाईवे समेत अन्य योजनाओं में बहुत अधिक राशि दी जा रही है. केंद्र की इस मदद से बिहार काफी विकास कर रहा है.

बता दें कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा था कि 21 सालों में एनडीए की सरकार ने बिहार के खजाने को खाली कर दिया है. अब तो आने वाले दिनों में बिहार सरकार के कर्मचारियों को वेतन देने तक के पैसे नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें :-  बिहार: राइफल के साथ भोजपुरी गानों पर ठुमके, कानून को ताक पर रख युवकों ने किया हथियारों का प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Finance Minister Bijendra Prasad Yadav, Bihar Government Employee Salary, Bihar Salary News, Bihar Teacher Salary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com