विज्ञापन

सोते हुए पति पर पत्नी ने डाल दिया गर्म तेल, एक महीने पहले ही हुई थी शादी; क्या रही इसकी वजह?

बिहार में एक पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति पर गर्म तेल डाल दिया. इससे वह बुरी तरह झुलस गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सोते हुए पति पर पत्नी ने डाल दिया गर्म तेल, एक महीने पहले ही हुई थी शादी; क्या रही इसकी वजह?
  • बिहार के शिवहर जिले में पत्नी ने अपने सो रहे पति के शरीर पर कथित तौर पर गर्म तेल डाल दिया
  • घटना मीनापुर बल्ह वार्ड की है, जहां मुन्ना शाह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • मुन्ना शाह और अफसारा खातून की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी और वे एक महीने से विवाहित थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शिवहर:

बिहार के शिवहर जिले से एक हैरान करने वाले मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति पर कथित तौर पर गर्म तेल डाल दिया. बताया जा रहा है कि जब पति अपने घर में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने गर्म तेल उसके शरीर पर डाल दिया. पति की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पति का इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मामला शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड का है. यहां के मीनापुर बल्ह वार्ड के रहने वाले मुन्ना शाह अपने घर में सो रहा था. तभी उसकी पत्नी अफसारा खातून ने कथित तौर पर तेल गर्म कर उनके शरीर पर डाल दिया. इससे वह बुरी तरह झुलस गया. 

महीनेभर पहले ही हुई थी शादी

इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. मुन्ना शाह पेशे से राजमिस्त्री हैं. वह पहले हैदराबाद में काम करते थे. कुछ समय पहले ही वह शिवहर लौटे थे. मुन्ना शाह और अफसारा खातून का निकाह इसी साल 12 जनवरी को हुआ था. अफसारा खातून बसहिया गांव की रहने वाली है.

पर ऐसा क्यों किया?

मुन्ना के पिता नाजिर शाह ने बताया कि उनकी बहू उनके बेटे को पसंद नहीं करती थी. वह उससे दूरी बना रखती थी. उनका कहना है कि बुधवार को मुन्ना गहरी नींद में था. तभी घर में रखा तेल गर्म कर उनके बेटे के शरीर पर डाल दिया गया. परिवार का आरोप है कि यह सब जानबूझकर किया गया।

केस दर्ज कर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पिपराही थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com