विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2017

झांसा देकर निवेशकों के करोड़ों रुपए ठगने का आरोप, शारदा कंपनी का वाइस प्रेसीडेंट पटना से गिरफ्तार

बिहार में सरकार के तमाम दावों के बावजूद चिटफंड कंपनयों का अवैध कारोबार बढ़ता ही जा रहा है.

झांसा देकर निवेशकों के करोड़ों रुपए ठगने का आरोप, शारदा कंपनी का वाइस प्रेसीडेंट पटना से गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • धनबाद ने कंपनी में जमा कराए थे 10 करोड़ रुपए
  • इसके बाद कंपनी ने अचानक ऑफिस बंद कर दिया
  • पटना में रह रहे थे फरार वाइस प्रेसीडेंट अमरकांत मिश्रा
पटना: बिहार में सरकार के तमाम दावों के बावजूद  चिटफंड कंपनियों का अवैध कारोबार बढ़ता ही जा रहा है. 10 करोड़ रुपए की ठगी कर फरार चल रहे चिटफंड कंपनी शारदा का वाइस प्रेसीडेंट अमरकांत मिश्रा को धनबाद पुलिस ने पटना के जगदेव पथ के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि लोगों का पैसा अधिक करने का झांसा देकर मिश्रा ने धनबाद से करोड़ों रुपए एकत्र किए. इसके बाद से वे फरार चल रहे थे.

 यह भी पढ़ें : शारदा चिट फंड घोटाले की जांच होगी, कंपनी मामलों का मंत्रालय करेगा जांच

दरअसल, झारखंड के धनबाद में बैंक मोर थाने 15 नवंबर 2014 को बालेश्वर प्रसाद की शिकायत पर शारदा कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कंपनी पर फिक्स और सेविंग प्लान में अधिक पैसे देने का झांसा देकर निवेशकों से पैसा लेने का आरोप है. धनबाद में कंपनी ने 10 करोड़ रुपए जमा कराए और 12 सितंबर 2014 को अचानक कार्यालय बंद कर दिया. इसके बाद से चिटफंड कंपनी शारदा का वाइस प्रेसीडेंट अमरकांत मिश्रा फरार थे. धनबाद पुलिस को जानकारी मिली कि पटना के जगदेव मार्ग पर बने एक अपार्टमेंट में मिश्रा अपने परिवार के साथ रह रहे हैं. इस पर पुलिस ने पटना के हवाई अड्डा थाने के साथ मिलकर अपार्टमेंट में छापा मारा और अमरकांत को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल धनबाद पुलिस उन्‍हें अपने साथ ले गई है.

वीडियो: चिटफंड घोटाले में लुट गए लाखों रुपए कंपनी ने धनबाद के अलावाझारखंड के कई जिलों में भी ब्रांच खोली थी, इनमें बोकारो से 15 करोड़ ,गिरिडीह से 3 करोड़ ,हजारीबाग से 4 करोड़ रुपये झांसा देकर निवेशकों से लिएण्‍ गए थे. इसके बाद रांची हाईकोर्ट के आदेश पर रांची सीबीआई इकॉनोमिक  विंग ने 16 सितंबर को झारखंड की 200 से अधिक  चिटफंड कंपनियों के 1000 से अधिक आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. बहरहाल  चिटफंड कंपनियों की जांच सीबीआई कर रही है. गिरफ्तार किए गए चिटफंड कंपनी शारदा के  वाइस प्रेसीडेंट अमरकांत मिश्रा से जल्द ही पूछताछ करेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharda Chitfund Company, Vice President, Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com