विज्ञापन

विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगी गाड़‍ियां, बेली ब्रिज के उद्घाटन से भागलपुर को बड़ी राहत

व‍िक्रमश‍िला सेतु का एक ह‍िस्‍सा टूटकर गंगा नदी में ग‍िर गया था, ज‍िससे यातायात प्रभाव‍ित हो गया था. आज पुल का उद्धटान हुआ.

विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगी गाड़‍ियां, बेली ब्रिज के उद्घाटन से भागलपुर को बड़ी राहत
बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने बेली ब्रिज का उद्धाटन किया. (Photo- NDTV)

भागलपुर और आसपास के जिलों के लाखों लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर से वाहनों की रफ्तार लौट आई है. सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले करीब एक महीने से आवागमन पूरी तरह से ठप था, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई थी, जिसे अब दुरुस्त कर लिया गया है. 

बेली ब्रिज बनाया गया 

सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने बेली ब्रिज का निर्माण कराया. निर्माण कार्य सफलापूर्वक पूरा होने के बाद बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने आज औपचारिक रूप से इस बेली ब्रिज का उद्घाटन किया. उद्घाटन की रस्म पूरी होते ही सेतु पर वाहनों का परिचालन दोबारा शुरू करा दिया गया. इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री ने पुल तैयार करने वाले बीआरओ की तकनीकी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया. 

कम हो गई दूरी 

विक्रमशिला सेतु पर दोबारा आवागमन बहाल होने से भागलपुर सहित उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग के यात्रियों ने राहत की सांस ली है. इस पुल के चालू होने से रोजाना आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और आम जनता को जाम और लंबी दूरी के चक्कर से मुक्ति मिलेगी. 

बीआरओ की तारीफ की 

उद्घाटन के इस ऐतिहासिक मौके पर कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में आम लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की. इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार और पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यातायात को जल्द से जल्द सुचारू करना था, जिसमें बीआरओ का सहयोग सराहनीय रहा. 

यह भी पढ़ें: ब‍िहार: विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का हुआ ट्रायल , जल्‍द दौड़ेंगे वाहन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com