विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2023

बिहार: नालंदा में बीच सड़क भिड़े 2 पुलिसवाले, पहले हुई मुक्केबाजी फिर जमकर चले लाठी-डंडे

सोहसराय रेलवे हाल्ट के पास 112 वाहन को तैनात किया गया था, लेकिन जिस उद्देश्य से इसकी तैनाती की गई थी उस पर खरे न उतरकर पुलिसकर्मी आपस में लड़ाई करने लगे.

बिहार:  नालंदा में बीच सड़क भिड़े 2 पुलिसवाले, पहले हुई मुक्केबाजी फिर जमकर चले लाठी-डंडे
पटना:

बिहार पुलिस का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, इसमें  सोहसराय रेलवे हाल्ट के पास ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए. पहले उनके बीच मुक्केबाजी हुई, फिर दोनों में जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले. दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

सोहसराय रेलवे हाल्ट के पास 112 वाहन को तैनात किया गया था, लेकिन जिस उद्देश्य से इसकी तैनाती की गई थी उस पर खरे न उतरकर पुलिसकर्मी आपस में लड़ाई करने लगे. बताया जा रहा है कि बालू कारोबारी से अवैध वसूली हुई थी. इसी रुपये को लेकर दोनों पुलिस कर्मियों में पहले कहासुनी हुई. इसके बाद दोनों हाथापाई करने लगे. बीच सड़क पर खुलेआम दोनों मारपीट करने लगे, हालांकि दोनों पुलिसकर्मियों का नाम कोई भी पदाधिकारी नहीं बता रहे थे.

मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद तरह तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. वही, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

इस मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है और बीच सड़क पर उनके आपस में मारपीट करने से पुलिस की छवि खराब हुई है. वहीं दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. 

बिहार पुलिस ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''नालंदा जिला अंतर्गत दो पुलिसकर्मियों के बीच विवाद के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) नालंदा ने दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र में वापस कर दिया है. उन्होंने मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Police, Nalanda Cops Fight, Bihar Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com