विज्ञापन

बिहार में कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पलटा तो लूटने में जुट गए लोग

ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर बीच में अटक गई. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक को भारी क्षति पहुंची है.

बिहार में कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पलटा तो लूटने में जुट गए लोग
  • बिहार के मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर बेढना गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर फंस गया था.
  • ट्रक ठंडे पेय पदार्थ की बोतलों से लदा था और दो वाहनों को बचाने के प्रयास में दुर्घटना हुई थी.
  • हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन ट्रक को भारी क्षति पहुंची और सैकड़ों बोतल सड़क पर बिखर गईं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया. ठंडे पेय पदार्थ की बोतलों से भरी एक ट्रक दो वाहनों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए बीचों-बीच जाकर फंस गई. हादसे के बाद ट्रक में रखे सैकड़ों बोतल सड़क पर बिखर गए, जबकि कई कार्टून नीचे गिर गए. नीचे गिरे बोतलों को आसपास के ग्रामीण उठाकर मौके से फरार हो गए.

सूत्रों के अनुसार, ट्रक औरंगाबाद के नवीनगर से स्प्राइट की बोतलें लोड करके पूर्णिया जा रही थी. इसी दौरान बेढना के पास सामने अचानक दो वाहन आने से चालक ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर बीच में अटक गई. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक को भारी क्षति पहुंची है.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने क्रेन बुलवाकर ट्रक को साइड में हटवाया, जिससे सड़क पर यातायात दोबारा शुरू हो सका. ट्रक में सैकड़ों कार्टून लदे थे, जिनमें से करीब पचास कार्टून नीचे गिरकर टूट गए या ग्रामीणों द्वारा उठा लिए गए.

कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि दुर्घटना की स्थिति में गिरा सामान उठाने के बजाय प्रशासन की मदद करें, ताकि राहत और जांच कार्य सुचारू रूप से चल सके.

गोविंद कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : क्या भारतीय स्टार्टअप्स में फिर लौटेगा चीनी पैसा? जानिए कैबिनेट के फैसले के मायने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com