बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
पटना:
भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू यादव के बीच कोई राजनीतिक साझेदारी नहीं हो सकती. ये घोषणा लालू यादव के राजनीतिक उतराधिकारी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में किया.
यह भी पढे़ं : नीतीश को लेकर तेजस्वी की 'चिंता', बोले- 'सत्ता पक्ष ने किस स्थिति में पहुंचा दिया चाचा जी को '
तेजस्वी पूर्व मुख्य मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी 'हम' द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली में भाषण दे रहे थे. तेजस्वी ने नीतीश कुमार के दो दिनों पूर्व उस बयान पर भी जवाब दिया. नीतीश जी ने दो दिन पहले कहा था कि बार-बार ग़लती करते हैं कि नेता बना देते हैं. इस पर तेजस्वी ने कहा कि ये हमलोगों की ग़लती थी कि आपको मुख्यमंत्री बना दिए. भविष्य में नीतीश कुमार लालू यादव के सामने माफ़ी और घुटने टेकने का काम करेंगे तो भी हम लोग माफ नहीं करेंगे.
VIDEO : तेजस्वी यादव का गंभीर आरोप
जीतनराम मांझी के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इन्होंने हमलोगों को संकट की घड़ी में साथ दिया और इनके आने से हमारे गठबंधन को मज़बूती मिली. तेजस्वी ने कहा कि अब ये गठबंधन अटूट है. तेजस्वी की बातों से साफ़ है कि विधान परिषद चुनाव में मांझी के बेटे को राजद एक टिकट देगी. अपने बारे में बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि वो किसी से डरते नहीं. अगर उन्हें जेल भी भेजा गया तो परवाह नहीं करते, लेकिन अंतिम सांस तक वो ग़रीब की लड़ाई लड़ते रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejashwi Yadav Attacks Nitish Kumar