बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
पटना:
बिहार के भोजपुर जिले में महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने और उसकी पिटाई के मामले में राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य को 'जंगल व राक्षस राज' में बदल दिया गया है. एक व्यक्ति की हत्या के संदेह में आरा में भीड़ ने महिला पर हमला किया और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भीड़ ने कुछ दुकानों को भी आग लगा दी. इस वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि लोग पीड़ित की मदद करने के बजाय वीडियो क्लिप बना रहे हैं.
तेजस्वी ने ट्वीट किया, माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है मेरे बिहार में? आज एक महिला को नंगा कर सड़क पर दौड़ा कर पीटा गया है. कहां दुबके हुए हैं ख़ुलासा मियां @SushilModi जी? आपने बिहार को महाजंगलराज और राक्षस राज में तब्दील कर दिया है. आपको सबकुछ मंगलमय दिख रहा है क्या? आप (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार) ने बिहार को जंगल व राक्षस राज में बदल दिया है.' तेजस्वी ने कहा कि वह महिला के हृदय विदारक वीडियो क्लिप को देखकर सन्न हैं.
तेजस्वी ने लिखा, नीतीश जी के कुशासनी राज में बिहार के आरा में एक महिला को निर्वस्त्र दौड़ा-दौड़ा कर मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई. इंसानियत को तार-तार करने वाली इस घिनौनी घटना को देख व सुन रुह कांप गई. नैतिक बाबू, अगर मानवता, शर्म और संवेदना बची है तो अंतरात्मा जगा जल्दी से राजभवन पहुंचिए.
VIDEO : तेजस्वी यादव ने फिर साधा नीतीश कुमार पर निशाना
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला को निर्वस्त्र घुमाने और उसकी पिटाई करने के मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक से अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है. महिला आयोग ने कहा, 'आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने इसे भी गंभीरता से लिया है कि अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया, जबकि सोशल मीडिया में इस घटना से जुड़ी तस्वीरें बड़े पैमाने पर शेयर हुईं.' इसमें कहा गया, 'आयोग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में आयोग को सूचित करें.'
माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है मेरे बिहार में?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 20, 2018
आज एक महिला को नंगा कर सड़क पर दौड़ा कर पीटा गया है।
कहाँ दुबके हुए है ख़ुलासा मियाँ @SushilModi जी? आपने बिहार को महाजंगलराज और राक्षस राज में तब्दील कर दिया है। आपको सबकुछ मंगलमय दिख रहा है क्या?https://t.co/sUZt3wsik9
तेजस्वी ने ट्वीट किया, माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है मेरे बिहार में? आज एक महिला को नंगा कर सड़क पर दौड़ा कर पीटा गया है. कहां दुबके हुए हैं ख़ुलासा मियां @SushilModi जी? आपने बिहार को महाजंगलराज और राक्षस राज में तब्दील कर दिया है. आपको सबकुछ मंगलमय दिख रहा है क्या? आप (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार) ने बिहार को जंगल व राक्षस राज में बदल दिया है.' तेजस्वी ने कहा कि वह महिला के हृदय विदारक वीडियो क्लिप को देखकर सन्न हैं.
नीतीश जी के कुशासनी राज में कल बिहार के आरा में एक महिला को निर्वस्त्र दौड़ा-दौड़ा कर मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 21, 2018
इंसानियत को तार-तार करने वाली इस घिनौनी घटना को देख व सुन रूह कांप गयी।
नैतिक बाबू, अगर मानवता, शर्म और संवेदना बची है तो अंतरात्मा जगा जल्दी से राजभवन पहुँचिये।
तेजस्वी ने लिखा, नीतीश जी के कुशासनी राज में बिहार के आरा में एक महिला को निर्वस्त्र दौड़ा-दौड़ा कर मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई. इंसानियत को तार-तार करने वाली इस घिनौनी घटना को देख व सुन रुह कांप गई. नैतिक बाबू, अगर मानवता, शर्म और संवेदना बची है तो अंतरात्मा जगा जल्दी से राजभवन पहुंचिए.
VIDEO : तेजस्वी यादव ने फिर साधा नीतीश कुमार पर निशाना
उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला को निर्वस्त्र घुमाने और उसकी पिटाई करने के मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक से अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है. महिला आयोग ने कहा, 'आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने इसे भी गंभीरता से लिया है कि अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया, जबकि सोशल मीडिया में इस घटना से जुड़ी तस्वीरें बड़े पैमाने पर शेयर हुईं.' इसमें कहा गया, 'आयोग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में आयोग को सूचित करें.'
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejashwi Yadav, Tejashwi Yadav Attacks Nitish Kumar