भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में अर्शदीप सिंह ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अर्शदीप सिंह ने वेलिंगटन टी-20 में टिम सीफर्ट को आउट किया. टिम सीफर्ट को आउट करने के साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में साल 2026 में अर्शदीप के खाते में 39 विकेट दर्ज हो गए हैं. ऐसा कर अर्शदीप साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर रवांडा के मोहम्मद नादिर हैं जिन्होंने इस साल टी20 इंटरनेशनल में कुल 35 विकेट लिए हैं.
साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज
- अर्शदीप सिंह -39 विकेट *
- मोहम्मद नादिर- 35 विकेट
- अली दाऊद- 35 विकेट
- एस गिल- 33 विकेट
- एहसान खान- 33 विकेट
- वीरनदीप सिंह- 32 विकेट
T20I में तेज गेंदबाजों की ओर से सबसे ज्यादा विकेट
164 - टिम साउथी
163 - मुस्तफिजुर रहमान
149* - अर्शदीप सिंह
148 - रिज़वान बट
142 - मार्क अडायर
इसके अलावा अर्शदीप सिंह टी-20 इंटरनेशनल में पॉवर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. पॉवर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पवनदीप सिंह के नाम है. जिन्होंने 73 विकेट लिए हैं.
T20I में पावरप्ले के दौरान सबसे ज़्यादा विकेट
73 - पवनदीप सिंह (94 पारियां)
65 - टिम साउथी (119)
64 - अर्शदीप सिंह (97)
बता दें कि दूसरे T20I में टिम सीफर्ट को आउट किया था. तीसरे T20I में फिर से उन्हें आउट किया बता दें कि अर्शदीप ने दूसरे टी20 में भी टिम सीफर्ट को आउट किया था. अब तीसरे मैच में भी सीफर्ट को आउट कर अर्शदीप ने कमाल कर दिया. वहीं, मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम शुरुआती 2 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने की कोशिश करेगी
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
यह भी पढ़ें | नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी, प्लेइंग XI आते ही खत्म हुआ सस्पेंस
यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं