विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2018

फिर सियासत में सक्रिय हुए तेजप्रताप यादव, लगाएंगे जनता दरबार

तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) निजी जिंदगी के कारण भले ही पिछले कुछ दिनों से राजनीति से दूर रहे हों, लेकिन एकबार फिर वे सक्रिय रूप से राजनीति में कदम रखने वाले हैं. ते

फिर सियासत में सक्रिय हुए तेजप्रताप यादव, लगाएंगे जनता दरबार
तेजप्रताप (Tej Pratap Yadav) का जनता दरबार 24 दिसंबर से शुरू होगा.
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) निजी जिंदगी के कारण भले ही पिछले कुछ दिनों से राजनीति से दूर रहे हों, लेकिन एकबार फिर वे सक्रिय रूप से राजनीति में कदम रखने वाले हैं. तेजप्रताप अब जनता दरबार लगाएंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे. तेजप्रताप यादव ने शनिवार को ट्वीट किया, "आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने और उसके समाधान के लिए पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहूंगा". 

भाई तेजस्वी यादव और मां राबड़ी देवी से अलग रहेंगे तेज प्रताप यादव, मिला नया बंगला, कहा- मेरा मकसद सिर्फ..

जनता दरबार का समय दिन में 10 बजे दिन से दो बजे तक रहेगा. राजद के एक नेता ने बताया कि तेजप्रताप (Tej Pratap Yadav) का जनता दरबार 24 दिसंबर से शुरू होगा. वे प्रतिदिन चार घंटे राजद प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप पिछले दिनों घरेलू विवादों और पत्नी से तलाक को लेकर चर्चा में रहे थे. तेजप्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देने के बाद अब तक अपने घर नहीं गए हैं.  

VIDEO: बिहार : आरजेडी में तेजस्वी VS तेज प्रताप?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Janta Darbar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com