विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2018

मेरे मां-बाप, भाई-बहन सबने मुझे नकार दिया, सब ऐश्वर्या के साथ खड़े हैं: तेजप्रताप यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के सबसे बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (तेज प्रताप यादव) ने अपनी शादी के 6 महीने के भीतर ही पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दी है.

मेरे मां-बाप, भाई-बहन सबने मुझे नकार दिया, सब ऐश्वर्या के साथ खड़े हैं: तेजप्रताप यादव
पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)
  • तेजप्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दी
  • शादी के 6 महीने बाद ही तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट
  • तेजप्रताप बोले, पिता लालू यादव की नहीं मानेंगे बात
नई दिल्ली: बिहार के सबसे बड़े सियासी घर में पारिवारिक मामला अब सार्वजनिक हो गया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के सबसे बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (तेज प्रताप यादव) ने अपनी शादी के 6 महीने के भीतर ही पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दी है. महज 6 महीने के भीतर ही पत्नी से तलाक करने की अर्जी देने वाले राजद नेता तेजप्रताप यादव ने स्पष्ट कह दिया है कि वह अपने अपने पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बात कतई नहीं मानने वाले हैं.  तेजप्रताप यादव ने कहा कि मेरे मां-बाप, भाई-बहन सबने मुझे नकार दिया, सब ऐश्वर्या के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि मेरे साथ मेरे परिवार का कोई नहीं खड़ा है. सब ऐश्वर्या के साथ हैं. हालांकि, वह अपना इरादा नहीं बदलेंगे.


तेजप्रताप यादव की तलाक अर्जी पर छोटे भाई तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह परिवार का मामला है

ऐसी उम्मीद थी कि अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद शायद तेजप्रताप यादव अपना इरादा बदल लेंगे, मगर अभी ऐसा होता नहीं दिख रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि तेजप्रताप यादव का पिता लालू यादव के सुलह समझौते की सलाह नहीं मानने के पीछे ये तर्क है कि उन्होंने कभी भी तेजप्रताप की बात नहीं मानी है, जो वह उनकी बात मान ले. पूरे परिवार के राजनीतिक नुक़सान के बारे में पूछे जाने पर तेजप्रताप यादव का कहना था कि ये क्या होता है? उन्हें जो नुक़सान हो रहा है उसका क्या? तेज़ प्रताप ने कहा कि उन्होंने अपनी अधिकांश बातें कोर्ट में दायर याचिका में कही हैं और ज़रूरत आने पर वो और कोर्ट के सामने तथ्य रखेंगे.

'तेजप्रताप नॉर्थ तो ऐश्वर्या साउथ पोल', लालू यादव की 2 घंटे की मुलाकात, क्या बना पाएगी बात? 10 बातें

इस बीच कोर्ट में दायर याचिका के बिंदुओं को लेकर चर्चा का बाज़ार गर्म है. अधिकांश लोगों का कहना है कि इस याचिका में अधिकांश बिंदु तेजप्रताप यादव की मानसिक स्थिति को दर्शाता है. लेकिन उनके रुख से साफ़ है कि वो सुलह-समझौते के मूड में नहीं हैं. हालांकि उनके तमाम आरोपों के बावजूद उनकी पत्नी ऐश्वर्या या उनके ससुर चंद्रिका राय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं. क्योंकि सबको लग रहा हैं कि इससे परिवार की और बदनामी होगी. 

दादा- पूर्व मुख्यमंत्री, पिता- पूर्व मंत्री और विधायक, आखिर क्या कहती है तेज की पत्नी ऐश्वर्या की चुप्पी

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने शनिवार को रांची स्थित एक अस्पताल में अपने पिता लालू प्रसाद से मुलाकात की और कहा कि वह ऐश्वर्या राय के साथ अपनी छह महीने पुरानी शादी समाप्त करने के अपने निर्णय पर कायम हैं क्योंकि वह ‘घुट-घुटकर नहीं जी सकते.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Tej Pratap Yadav Aishwarya Roy, Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com