विज्ञापन

आकाश यादव के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेज प्रताप, करेंगे मानहानि का केस

तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने आरोपों को साजिश करार देते हुए उनपर मानहानि का केस दायर करने की बात कही है.

आकाश यादव के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेज प्रताप, करेंगे मानहानि का केस
Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav Defamation Case: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने  अनुषका यादव के भाई आकाश के जरिए लगाए गए आरोपों को लेकर तेज प्रताप की प्रतिक्रिया सामने आई थी जिसके बाद जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष  ने अब इस मामले को लेकर प्रेस कांनफ्रेस की है, जिसमें उन्होंने फिर से इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया है.

उन्होंने आकाश यादव के जरिए पटना कोर्ट में दर्ज कराए गए परिवाद और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई धमकी के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आकाश यादव ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की है. वे इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे. इसके साथ ही उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से भी इस पूरे घटनाक्रम में मदद की अपील की है.

पॉलिटिकल छवि खराब करने की है बड़ी साजिश

तेज प्रताप ने प्रेस कांफ्रेस में सख्त लहजे में आकाश यादव को लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति (आकाश यादव) ने मुझ पर आरोप लगाया वो इतना नीचे गिर जाएगा मैंने सोच नहीं था. उसने मेरे ऊपर आरोप लगाया है कि मैं उसके फ्लैट पर जाता हूं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी दिलवाई है. यह  षडयंत्र मुझे फंसाने के लिए रचा जा रहा है.

लालची लोगों के कारण मेरा परिवार टूटा

अपने पारिवारिक विवाद का भी जिम्मा तेज प्रताप यादव ने आकाश के जिम्मे फोड़ा. उन्होंने कहा कि   इन्हीं लालची लोगों के कारण मेरा परिवार टूटा है.इसकी मां हमेशा मुझसे पैसा मांगती रही है.इन लोगों ने मुझे मेरे माता पिता और भाई से अलग किया है. मुझे बदनाम करने की पूरी साजिश रची गई है. इसके लिए मैं आकाश यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा.

वही उन्होंने आकाश यादव के जरिए लॉरेंस बिश्नोई को लेकर दी गई धमकी को केवल एक सुरक्ष मांगने का हथकंडा बताया है. उन्होंने कहा कि आकाश यादव शराब पीने का आदी है वह अक्सर गर्दनीबाग और कदमकुआं इलाके में देखा गया है. 

आरा एनकाउंटर और खान सर विवाद पर भी बोले तेज प्रताप

अपनी प्रेस वार्ता के दौरान तेज प्रताप यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था पर भी राज्य सरकार को जमकर घेरा. आरा में हुए हालिया पुलिस एनकाउंटर को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बिहार में सबकुछ फर्जी तरीके से किया जा रहा है और राज्य में 'फर्जी एनकाउंटर' का दौर शुरू हो चुका है.

वहीं, पटना के चर्चित खान सर और रोशन सर विवाद में कूदते हुए तेज प्रताप ने पटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पुलिस आखिर रोशन सर का केस दर्ज क्यों नहीं कर रही है? अगर पटना पुलिस ने जल्द ही केस दर्ज नहीं किया, तो मैं खुद रोशन सर के साथ थाने पहुंच जाऊंगा. खान सर पर तीखा हमला बोलते हुए तेज प्रताप ने उन्हें 'फर्जी' बताया और आरोप लगाया कि वे फर्जी तरीके से लोगों को पढ़ाते हैं और रिजल्ट की चोरी करते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार: अनुष्का यादव के घर में जबरदस्ती घुसने के मामले में तेज प्रताप के खिलाफ एफआईआर

लेखक के बारे में
img
अनामिका मिश्रा
सीनियर सब एडिटर
मैं पिछले 9 वर्षों से (2017 से)पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं. दिल्ली के रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद मैंने 2013 में हरियाणा... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Politics, Tejpratap Yadav, Anushka Yadav, Akash Yadav, Patna News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com