विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2019

मुजफ्फरपुर चमकी बुखार को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने कहा- आप चाहते है कि डॉक्टरों की कमी को भी हम ही पूरा करें?

मुजफ्फरपुर चमकी बुखार को लेकर दाखिल याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने निस्तारण किया. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कहा कि बिहार में डॉक्टर्स के कुल पदों में से 57 प्रतिशत खाली हैं.

मुजफ्फरपुर चमकी बुखार को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने कहा- आप चाहते है कि डॉक्टरों की कमी को भी हम ही पूरा करें?
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

मुजफ्फरपुर चमकी बुखार को लेकर दाखिल याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने निस्तारण किया. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कहा कि बिहार में डॉक्टर्स के कुल पदों में से 57 प्रतिशत खाली हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस समय हम कोर्ट में जजों की कमी को भर रहे है, आप चाहते है कि डॉक्टरों की कमी को भी पूरा करें? कोर्ट ने कहा ये तो राज्य सरकार करेगी. यहां तो जजों के भी पद खाली हैं.

चलती कार में आग लगने से ड्राइवर की मौत, ऑटोमैटिक गेट लॉक होने की वजह से गंवानी पड़ी जान

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, कमी तो हर जगह है. जज, शिक्षक, पानी, सूर्य की रोशनी सब कुछ की किल्लत है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि आप हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करें. कोर्ट ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार के जवाब पर संतुष्टि जाहिर की.

Video: चमकी बुखार से मौत के मामले में बिहार सरकार ने SC में दाखिल किया हलफनामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, State Government Of Bihar, Doctors, Muzaffarpur Encephalitis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com