विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2018

लालू यादव से अस्पताल में मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, तेजस्वी यादव को बताया बिहार का भविष्य

बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू यादव से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की है.

लालू यादव से अस्पताल में मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, तेजस्वी यादव को बताया बिहार का भविष्य
शत्रुघ्न सिन्हा और तेजस्वी यादव( फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रांची में राजद मुखिया लालू प्रसाद  के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की. उन्हें प्रदेश का भविष्य बता दिया. स्थानीय रिम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का हाल चाल जानने आए शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘तेजस्वी बहुत अच्छा और तेज लड़का है. मेरा मानना है कि वह बिहार का भविष्य है और राज्य में भविष्य का चेहरा भी वही है.''एक अन्य सवाल के उत्तर में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते हैं और वह दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या लालू यादव से मुलाकात के दौरान राजनीतिक बातचीत भी हुई तो सिन्हा ने कहा कि ज्यादातर घरेलू और पारिवारिक बातें ही हुई और वैसे भी अभी खरमास चल रहा है जिसमें कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हो सकती है.    लालू से मुलाकात के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय शत्रुध्न के साथ थे. 

 बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बागी तेवरों के लिए जाने जाते हैं.  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों (Election Results 2018) पर भी  शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपनी ही पार्टी पर तंज कसा . उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ''मैंने तो पहले ही चेतावनी दी थी कि सत्य की जीत होगी. इसी के योग्य थे और अंत में सत्य की ही जीत हुई. मैं अपने सभी लोगों को बहुप्रतिक्षित जीत की बधाई देता हूं''. शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा, ''जो चुनाव हार गए, उनके अहंकार, खराब प्रदर्शन और अति महात्वाकांक्षा के लिए उनका शुक्रिया. ऐसे लोगों के प्रति मेरी दिल से संवेदना भी है. आशा करता हूं कि उन्हें जल्द से जल्द सद्बुद्धि मिलेगी. लोकतंत्र जिंदाबाद...जय हिंद''. 

वीडियो- हमलोग : ‘बगावत' की बात पर यह बोले शत्रुघ्न सिन्हा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatrughan Sinha, Laloo Yadav, Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com