शरद यादव (फाइल फोटो)
- राज्यसभा से उनकी सदस्यता को लेकर उन्हें नोटिस प्राप्त हुआ है.
- उन्होंने कहा, 'मेरे वकील इस नोटिस का जवाब देंगे.'
- प्रतिद्वंदी समूह पर 11 करोड़ लोगों के भरोसे को तोड़ने का आरोप लगाया.
नई दिल्ली:
बिहार की सत्ता में इन दिनो उथल पुथल मची हुई है. इसी क्रम में शरद यादव का ताजा बयान आया है. बिहार की सत्ताधारी जनता दल युनाइटेड (जदयू) ने हालांकि शरद यादव को लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में जाने की सलाह दी है, लेकिन विद्रोही नेता ने बुधवार को दावा किया कि वे ही असली जदयू है और जल्दी ही इसे साबित करेंगे. शरद यादव ने यह भी कहा कि वे 8 अक्टूबर को जदयू के एक सम्मेलन में आगे की कार्रवाई का फैसला करेंगे और कहा कि उनके वकील चुनाव आयोग को जवाब देंगे, जिसने उनके जदयू पर दावे को स्वीकार नहीं किया.
शरद यादव ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हम ही असली जदयू हैं और आनेवाले दिनों में इसे साबित करेंगे. हम दिल्ली में अपनी राष्ट्रीय बैठक का 8 अक्टूबर को आयोजन कर रहे हैं, जहां हम आगे की कार्रवाई का फैसला करेंगे.'
य़ह भी पढे़ं : बलिया : बिहार ले जाई जा रही 40 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
यह पूछे जाने पर पार्टी के चिन्ह के दावे को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया. इस पर शरद यादव ने कहा, 'इसे खारिज नहीं किया गया है. हमारे वकील मामले को देख रहे हैं और उचित समय पर इसका जवाब देंगे.' उन्होंने स्वीकार किया कि राज्यसभा से उनकी सदस्यता को लेकर उन्हें नोटिस प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा, 'मेरे वकील इस नोटिस का जवाब देंगे.'
VIDEO : JDU की एनडीए में शामिल होने पर लगी औपचारिक मुहर
शरद यादव ने कहा कि उन्होंने पार्टी के संविधान के मूल्यों और नैतिकता का कभी उल्लंघन नहीं किया, यह तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में दूसरे समूह ने जिसने जदयू, राजद और कांग्रेस से महागठबंधन तोड़ा. उन्होंने प्रतिद्वंदी समूह पर बिहार के 11 करोड़ लोगों के भरोसे को तोड़ने का आरोप लगाया, जिन्होंने महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया था. (इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
JDU