विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2018

धोखा देकर बीजेपी का हाथा थामा है, तब से महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है : शरद यादव

शरद यादव ने कहा ‘‘मैं राज्य सरकार से अपील करता हूँ कि इन घटनाओं के आरोपियों को कठोर सजा दिलाने का कार्य करें जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

धोखा देकर बीजेपी का हाथा थामा है, तब से महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है : शरद यादव
शरद यादव ने सहरसा की घटना का जिक्र करते हुये नीतीश कुमार पर निशाना साधा है (फाइल फोटो)
पटना: कभी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू नेता रहे शरद यादव ने बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा है कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को बरकरार रखने में नाकाम साबित हुयी है जिसकी वजह से इस तरह की घटनायें हो रही हैं. यादव ने आज कहा ‘‘मैंने सहरसा, जो कि मेरा निर्वाचन क्षेत्र रहा है, वहां स्कूल जाती युवती के साथ छेड़छाड़ की खबर देखी, जिसमें वारदात को अंजाम दे रहे युवक इसकी रिकॉर्डिंग भी करते दिख रहे हैं। यह बेहद निंदनीय तथा शर्मनाक घटना है.’’ 

राहुल गांधी की इफ़्तार पार्टी में PM के फिटनेस VIDEO पर चर्चा, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा - अजीब

उन्होंने कहा कि बिहार में सहरसा के अलावा अन्य शहरों में भी महिलाओं पर हमलों की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं. इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के मन में कानून का डर नहीं रह गया है. यादव ने कहा "जब से बिहार सरकार ने 11 करोड़ मतदाताओं को धोखा देकर भाजपा का साथ थामा है तब से महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है. इसकी वजह आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति किया जाना है." 

JDU के बागी सांसद शरद यादव को नहीं मिलेगा वेतन भत्ता, पर रह सकते हैं सरकारी बंगले में: SC

उन्होंने कहा ‘‘मैं राज्य सरकार से अपील करता हूँ कि इन घटनाओं के आरोपियों को कठोर सजा दिलाने का कार्य करें जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

जेडीयू नीतीश की, शरद यादव की नहीं​
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharad Yadav On Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com