तेज प्रताप की शादी में पहुंचा जन सैलाब..
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव शनिवार की शाम राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के साथ परिणय सूत्र में बंध गए. इसके साथ ही बिहार के दो सियासी परिवारों की दोस्ती रिश्तेदारी में बदल गई. इस दिन का साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में समर्थक तथा जन सैलाब एकत्रित हुआ था. भारी जन सैलाब के चलते समारोह में उस वक्त हंगामा हो गया जब अनियंत्रित भीड़ ने वीआईपी और मीडिया के लिए बने पंडाल को अलग करने वाले घेरे को तोड़ दिया तथा खाने का सामान लूटने लगे. तेज प्रताप राजद विधायक चंद्रिका राय की पुत्री ऐश्वर्या राय के साथ शनिवार को विवाह सूत्र में बंधे.
यह भी पढ़ें : लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी आज, तेजस्वी Video शेयर कर लिखा- देसी ब्वाय ऑन द फ्लोर
विवाह समारोह में जुटने वाले हजारों लोगों के लिए इंतजाम किया गया था. जयमाला कार्यक्रम के कुछ ही समय बाद भीड़ ने घेरा तोड़ दिया और लोग खाने की चीजें लूटने लगे. ये लोग संभवत: राजद समर्थक थे.जल्द ही पूरा क्षेत्र टूटी क्राकरी, उलटे टेबल और कुर्सियां से पट गया. इस बीच पार्टी के कई नेताओं ने लोगों को भगाने का असफल प्रयास किया. कई कैमरामैन सहित मीडियाकर्मियों ने शिकायत की कि उनके साथ हाथपायी हुई और उनके उपकरणों को क्षति पहुंचायी गई.कैटरर ने कहा कि अनियंत्रित भीड़ में शामिल लोगों ने उनके कुछ बर्तन और अन्य चीजें लूट लीं.
VIDEO : लालू के बेटे तेज प्रताप की ऐश्वर्या से सगाई, लालू मौजूद नहीं (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tej Pratab Yadav