विज्ञापन

Bhojpuri Bawal: मल्लिका शेरावट के साथ वर्कआउट गोल्स सेट करते दिखे तेजी भैया, बोले -'ई तो बहुत हार्ड बा'

'भोजपुरी बवाल' के सेट से एक नया वीडियो सामने आ रहा है जिसमें मल्लिका शेरावत और तेजू भैया नए फिटनेस गोल एक साथ सेट करते दिखेंगे. दोनों के बीच का मजेदार वर्कआउट सेशन, देसी फ्लर्टिंग और केमिस्ट्री बेहतरीन दिख रही है.

Bhojpuri Bawal: मल्लिका शेरावट के साथ वर्कआउट गोल्स सेट करते दिखे तेजी भैया, बोले -'ई तो बहुत हार्ड बा'
malika and tejpratap yadav
instagram

Tej pratap Yadav and mallika sherawat:  जियो रियलिटी के चर्चित शो 'भोजपुरी बवाल' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा और मनोरंजन देखने को मिल रहा है. कभी निरहुआ से जुड़े दिलचस्प खुलासे, तो कभी आम्रपाली दूबे और पवन सिंह की निजी जिंदगी के अनसुने किस्से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. इसी वजह से शो ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना ली है.

शो की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक हैं राजनीतिक हस्ती तेजपाल यादव, जो अपनी बेबाक राय और हाजिरजवाबी से भोजपुरी सितारों को अक्सर चारों खाने चित्त कर देते हैं. लेकिन अब उनके इस अंदाज को कड़ी टक्कर देने के लिए शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आने वाली हैं, प्रोमो में दोनों के बीच मजेदार नोकझोंक और हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग भी देखने को मिलेगी, जो एपिसोड को और भी दिलचस्प बनाने वाली है.

मल्लिका के साथ फिटनेस गोल सेट करते दिखेंगे तेजप्रताप यादव

दरअसल, मेकर्स ने भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें तेजू भैया मल्लिका शेरावत के साथ फिटनेस गोल सेट करते नजर आएंगे. जिसमें उनकी हालत काफी खराब हो गई. वह वीडियो में यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि ई तो बहुत हार्ड .

यहां देखें प्रोमो

तेजू भैया के देसी स्वैग से क्ली बोल्ड हुई मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत, तेजू भैया की फिटनेस और दमदार पर्सनैलिटी देखकर काफी इंप्रेस हुई. जब दोनों ने मिलकर फिटनेस गोल्स सेट करते हुए अलग अलग एक्सरसाइज करनी शुरू की, तो तेजू भैया के भी पसीने छूटते दिखाई दिए. हालांकि, तेजू भैया का देसी स्वैग और मल्लिका का दिल जीतने में कामयाब रहा. उनकी मुस्कान की तारीफ करते हुए मल्लिका ने कहा, "थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया." इस पर तेजू भैया ने भी अपनी हाजिरजवाबी का जलवा दिखाते हुए जवाब दिया, "तुहार मुस्कुराहट बड़ी लाजवाब बा, मल्लिका जी." 

जियोहॉटस्टार रियलटी ने रिलीज किया प्रोमो

यह प्रोमो  जियो हॉटस्टार रियलटी ने रिलीज किया है.  जिसे शेयर कते हुए इसके मेकर्स ने लिखा  कि नए फिटनेस साथी: मल्लिका 🤝 तेजू भैया!

#BhojpuriBawaal हर रोज रात 9 बजे #JioHotstar पर और रात 10:30 बजे #ColorsTV पर स्ट्रीमिंग होगी.

यानी 'भोजपुरी बवाल' के मंच पर जल्द ही एक दिलचस्प जोड़ी देखने को मिलेगी. बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और तेजू भैया की मजेदार केमिस्ट्री दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है.  फिटनेस से लेकर हंसी-मजाक तक, दोनों के बीच की बातचीत शो में नया रंग भरती नजर आएगी. जिसे रोज रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. 

ट्रेटर्स 2' में नजर आ रही हैं मल्लिका शेरावत

मल्लिका की बात करें, तो वह फिलहाल रियलिटी शो 'ट्रेटर्स 2' में भी नजर आ रही हैं, जिसमें वह बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं.वह काफी साल से फिल्मों से दूर हैं, पर अब ओटीटी पर चर्चा में हैं.

आपके लिए और भी

 OTT पर  धमाल मचा रही है ये रोमांटिक कॉमेडी, Netflix पर रिलीज के साथ ही छाई, IMDb पर मिली 7.2 रेटिंग
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Bawaal, Tej Pratab Yadav, Mallika Sherawat, OTT, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com