आज सावन के पहले सोमवार को सीवान के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की खासा भीड़ देखने को मिल रही है. भक्त आधी रात से लाइन में लगकर भगवान भोले पर जलाभिषेक करने का इंतजार कर रहे हैं. बिहार के सीवान के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर में आधी रात से ही भक्तों का तांता लगा गया है. ऐसा कहा जाता है कि यह बिहार का इकलौता पंचमुखी शिव मंदिर है जहां स्वतः शिवलिंग उत्पन्न हुआ था. सुबह मंदिर के पुजारिओं ने शिवजी की पूजा-अर्चना की गई. जिसके बाद भक्तों ने जलाभिषेक शुरू किया.

पहले सोमवार के लिहाजा से भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर हैं. मंदिर में फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में कोई समस्या ना हो.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है. महिलाओं के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई है. महिलाएं और पुरुष अलग-अलग लाइन में लगकर भगवान भोले पर जलाभिषेक कर रहे हैं.
बिहार की राजधानी पटना में भी शिव मंदिरों में आज खासा भीड़ देखने को मिल रही है. पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की.
#WATCH पटना, बिहार: पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/Ydwa6UiP7O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2024
सावन के महीने को काफी पवित्र माना जाता है और इस दौरान शिवजी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि सावन के दौरान व्रत रखने से और शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है. इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रह है जो कि 19 अगस्त को खत्म होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं