- जदयू का नया नारा- 'क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार'
- विपक्षी पार्टी राजद ने पटना स्थित अपने प्रदेश कार्यालय पर किया पलटवार
- लिखा- 'क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार'
बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू के नए नारे 'क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार' का विरोध करते हुए राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने पटना स्थित अपने प्रदेश कार्यालय पर 'क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार' लिखा एक पोस्टर लगाया है. जदयू ने अगले बिहार विधानसभा के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर वाला पोस्टर पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित अपने प्रदेश मुख्यालय पर एक पोस्टर लगाया जिस पर लिखा है, 'क्यूं करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार.' जदयू के इस पोस्टर का विरोध करते हुए मंगलवार को राजद ने भी अपने प्रदेश कार्यालय पर 'क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार' लिखा एक पोस्टर लगाया है. बिहार में सत्ता में जदयू की सहयोगी भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सीपी ठाकुर ने कहा कि जदयू का नारा उन्हें ठीक नहीं लगा. भाजपा के राज्यसभा सदस्य ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के नाते बेहतर काम कर रहे हैं, लेकिन ‘ठीके तो हैं नीतीश कुमार' नारा गढ़ने का कोई तुक नहीं है.
बिहार : सुशील मोदी को पसंद नहीं आया जेडीयू का यह कदम, कहा- विकास पर ध्यान दीजिए
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि जब वे अच्छा काम कर रहे हैं तो यह नारा लिखने की क्या जरूरत है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज ट्वीट कर कहा, ‘‘राज्य में विधानसभा के चुनाव होने में जब एक साल से ज्यादा वक्त बचा है, तब एनडीए के लिए यह चुनावी मोड में आने का नहीं, कार्यकाल की शेष अवधि में विकास के ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय है. हमारे यहां नेतृत्व को लेकर न कोई संशय है, न कोई अन्तर्कलह.''
क्यूं न करें विचार
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 4, 2019
पलटीमार है नीतीश कुमार।
जनादेश लूट लिया सरेबाजार
चल रही हैं हवाला-हलाला की सरकार
स्थापित हो गया राक्षसराज।
क्यूं न करें विचार,
कुर्सी के लालची है नीतीश कुमार
शराबबंदी में भी मिल रहा शराब
चहुँओर फैला दिया व्याभिचारhttps://t.co/UVWQf98Uh4 pic.twitter.com/nv2TeGkDTO
उल्लेखनीय है कि गत 22 जुलाई को बिहार विधानसभा में सुशील ने कहा था कि राजग अगला विधानसभा का चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लडे़गा. सुशील ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आगे लिखा है कि पोस्टर के जरिये जनमत बनाने का अधिकार सभी दलों को है. कुछ लोग जनमत बिगाड़ने या राज्य की छवि धूमिल कर निवेशकों को डराने के लिए भी पोस्टर का दुरुपयोग कर रहे हैं.
सुशील मोदी के सावन-भादों और खरमास में कम बिक्री के तर्क को अब नीतीश का भी समर्थन
उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि संसदीय चुनाव के समय भी बहुत सारे पोस्टर लगाये गये थे, लेकिन जनता ने किस पर भरोसा किया, किनके पोस्टर को रद्दी-कबाड़ साबित किया, यह सामने है. सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने का विरोध और सेना के शौर्य का अपमान करने वालों के पोस्टर कहां चले?
Video: नीतीश कुमार की सुशासन बाबू की छवि बनाने में जुटी JDU, आया नया नारा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं