विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

चारा घोटाला: लालू समेत 16 दोषियों की सजा पर फैसला आज भी टला, अब कोर्ट कल सुनाएगी फैसला

सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के इस मामले में 23 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव समेत तीन राजनीतिज्ञों, तीन आईएएस अधिकारियों के अलावा पशुपालन विभाग के तत्कालीन अधिकारी कृष्ण कुमार प्रसाद, मोबाइल पशुचिकित्साधिकारी सुबीर भट्टाचार्य एवं आठ चारा आपूर्तिकर्ताओं सुशील कुमार झा, सुनील कुमार सिन्हा, राजाराम जोशी, गोपीनाथ दास, संजय कुमार अग्रवाल, ज्योति कुमार झा, सुनील गांधी तथा त्रिपुरारी मोहन प्रसाद को अदालत ने दोषी करार दिया था. 

चारा घोटाला: लालू समेत 16 दोषियों की सजा पर फैसला आज भी टला, अब कोर्ट कल सुनाएगी फैसला
चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव समेत 16 दोषियों की सजा पर फैसला शुक्रवार तक टला
  • देवघर कोषागार से 89 लाख 27 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला
  • सीबीआई कोर्ट छह आरोपियोंं को कर चुका है बरी
  • लालू ने दोषी करार दिए जाने के बाद कहा था मुझे फंसाया गया
रांची: 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख 27 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, आर के राणा, जगदीश शर्मा एवं तीन वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारियों समेत 16 दोषियों की सजा पर फैसला कल (शुक्रवार) को सुनाएगी. आपको बता दें कि सीबीआई अदालत ने बुधवार को भी फैसला आज (गुरुवार) तक के लिए टाल दिया था. 

चारा घोटाला: कोर्ट में जज से बोले लालू यादव, ऊपर भगवान हैं नीचे आप

आपको बता दें कि बुधवार  को अदालत ने कार्यवाही प्रारंभ होते ही रांची बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीबीआई की विशेष अदालत को बताया था कि उनके सहयोगी बिंदेश्वरी प्रसाद का निधन हो गया है लिहाजा दोपहर बाद वकील अदालती कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे. 

लालू ने दिया उम्र और स्‍वास्‍थ्‍य का हवाला 
इस बीच लालू के अधिवक्ता चितरंजन प्रसाद ने लालू एवं अन्य सभी 15 दोषियों ने अधिक उम्र एवं स्वास्थ्य का हवाला देकर उन्हें कम से कम सजा दिये जाने का अनुरोध किया. अदालत के बाहर चितरंजन प्रसाद ने मीडिया से कहा कि अदालत ने इस मामले में सजा के बिन्दु पर अब गुरुवार को सुनवाई की बात कही है. अतः लालू यादव समेत सभी अभियुक्तों को वापस न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया था. 

चारा घोटाला: तेजस्‍वी को कोर्ट की अवमानना का नोटिस, RJD नेता ने कहा-फैसले के खिलाफ एक शब्‍द नहीं कहा

ये छह आरोपी हुए थे बरी 
अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डा. जगन्नाथ मिश्रा, बिहार के पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद, बिहार विधानसभा की लोक लेखा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत समेत छह लोगों को भारी राहत दी थी एवं निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया था.

लालू ने दोषी करार दिए जाने के बाद कहा था मुझे फंसाया गया 
लालू प्रसाद यादव ने जेल जाने से पूर्व कहा था कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है और इस फैसले के खिलाफ वह हाईकोर्ट जायेंगे जहां उन्हें अवश्य न्याय मिलेगा. उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

रांची की होटवार जेल में इस बार लालू यादव बने कैदी नंबर 3351, 10x12 के कमरे में दी गई हैं ये चीजें

लालू समेत ये 16 है दोषी
सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के इस मामले में 23 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव समेत तीन राजनीतिज्ञों, तीन आईएएस अधिकारियों के अलावा पशुपालन विभाग के तत्कालीन अधिकारी कृष्ण कुमार प्रसाद, मोबाइल पशुचिकित्साधिकारी सुबीर भट्टाचार्य एवं आठ चारा आपूर्तिकर्ताओं सुशील कुमार झा, सुनील कुमार सिन्हा, राजाराम जोशी, गोपीनाथ दास, संजय कुमार अग्रवाल, ज्योति कुमार झा, सुनील गांधी तथा त्रिपुरारी मोहन प्रसाद को अदालत ने दोषी करार दिया था. 

VIDEO: तेजस्वी यादव ने कहा, सत्य की जीत होगी 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Parasad Yadav, Ranchi Court, CBI Court, Fodder Scam, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com