विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2019

3 महीने बाद नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री चुने जाएंगे : राम विलास पासवान

पासवान ने अपने भाषण में कहा कि जब से केन्द्र और बिहार में NDA की सरकार बनी है विकास की गति और तेज रही है फिर उन्होंने पुलवामा में शहीद जवानों का जिक्र करते हुए कहा कि बदला हम ज़रूर लेंगे.

3 महीने बाद नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री चुने जाएंगे : राम विलास पासवान
राम विलास पासवान
पटना:

रविवार को बिहार के बरौनी में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य नेताओं के सामने रामविलास पासवान ने भविष्यवाणी की कि 3 महीने बाद जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चुने जाएंगे. पासवान ने अपने भाषण में कहा कि जब से केन्द्र और बिहार में NDA की सरकार बनी है विकास की गति और तेज रही है फिर उन्होंने पुलवामा में शहीद जवानों का जिक्र करते हुए कहा कि बदला हम ज़रूर लेंगे.कई गठबंधन सरकारों में मंत्री रहे पासवान ने कहा कि देश में जब पूर्ण बहुमत की स्थाई सरकार बनती है तो वो मज़बूत सरकार होती है और मिलीजुली सरकारें कमज़ोर होती हैं इसलिए अब जब भी कोई हमला होता है तो उसका तुरंत बदला लिया जाता है.

बिहार में बोले PM मोदी- जो आग आपके दिल में है, वही मेरे दिल में भी है

इससे पूर्व बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी अपने भाषण के दौरान कहा कि जो उद्योग विहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिन्हा ने शुरू किए थे वो कांग्रेस के ज़माने में बंद हो गये और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन उद्योगों को फिर से पुनर्जीवित कर रहे हैं और मोदी ने भी अपने भाषण में भविष्यवाणी कर डाली थी की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को चुनकर भेजेगी.

पीएम मोदी ने बिहार को दी सौगात​


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Vilas Paswan, Bihar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com