
- बिहार बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कई नेता शामिल हुए.
- राजनाथ सिंह ने बीजेपी का मकसद ऐसी नीतियां बनाना है, जिसमें हर वर्ग का विकास हो
- राजनाथ सिंह ने कहा बीजेपी में हर कोई कार्यकर्ता भाव से ही काम करता है
- उन्होंने बीजेपी की नीतियों में सभी वर्गों के विकास और आत्मसम्मान की बात की.
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पटना (Rajnath Singh In Patna) पहुंचे. बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस-आरजेडी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियों का केवल एक ही उद्देश्य होता हैं, सत्ता में बने रहना. जबकि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि भारत के हर नागरिक का गरिमामय जीवन सुनिश्चित होना चाहिए.
#WATCH पटना, बिहार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "...कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियों का केवल एक ही उद्देश्य होता हैं, सत्ता में बने रहना...जबकि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि भारत के हर नागरिक का गरिमामय जीवन सुनिश्चित होना चाहिए...ऐसी नीतियां बनाना जिसमें हर वर्ग का… pic.twitter.com/hL4OFA12Kp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
बीजेपी का मकसद ऐसी नीतियां बनाना है, जिसमें हर वर्ग का विकास हो, सभी को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित हो, यह भी हमारी सरकार ने किया है. भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने इसके लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं.
#WATCH पटना, बिहार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "...कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियों का केवल एक ही उद्देश्य होता हैं, सत्ता में बने रहना...जबकि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि भारत के हर नागरिक का गरिमामय जीवन सुनिश्चित होना चाहिए...ऐसी नीतियां बनाना जिसमें हर वर्ग का… pic.twitter.com/hL4OFA12Kp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
पीएम मोदी ने सिद्ध किया भारत बदल सकता है
राजनाथ सिंह ने बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक संगठन की बैठक मात्र नहीं है, बल्कि एक संकल्प सभा है, उस संकल्प की सिद्धि के लिए जो बिहार और भारत दोनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमें लेना है. प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 11 वर्षों में यह सिद्ध किया है कि भारत बदल सकता है और भारत आगे बढ़ सकता है, बशर्ते नेतृत्व सुदृढ़ हो, नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और राष्ट्र-हित सर्वोपरि रखा जाए. हमें यहीं विश्वास बिहार के हर निवासी के दिल तक पहुंचाना है.
बीजेपी में हर कोई कार्यकर्ता भाव से ही काम करता है, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न बैठा हुआ हो. यही हमारी पार्टी की मजबूती का आधार है, जिसका परिणाम यह हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में आज स्थापित हो चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं