विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

रेलवे टेंडर घोटाला : सीबीआई के सामने पेश होने पहुंचे लालू प्रसाद यादव, जानें पूरा मामला

इससे पहले 4 और 5 अक्टूबर को सीबीआई ने दोनों को तारीख दी थी. लेकिन दोनों ने पेश होने में असमर्थता जताई थी.

रेलवे टेंडर घोटाला : सीबीआई के सामने पेश होने पहुंचे लालू प्रसाद यादव, जानें पूरा मामला
सीबीआई के सामने पेश होने पहुंचे लालू प्रसाद यादव
  • शुक्रवार को तेजस्वी यादव होंगे पेश
  • रेलवे के होटल की लीज के बदले जमीन का मामला
  • पहले भी कई बार बुला चुकी है सीबीआई
नई दिल्ली: रेलवे टेंडर घोटाले में फंसे लालू प्रसाद यादव आज सीबीआई के सामने पेश होने के लिए दिल्ली के घिटारनी से निकलकर सीबीआई दफ्तर पहुंचे. इससे पूर्व सीबीआई इस केस में लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव को 4 समन भेज चुकी है. मामला रेलवे होटल को लीज के बदले जमीन हासिल करने का था. इस मामले में लालू यादव के बेटे तेजस्वी से शुक्रवार को पूछताछ होगी.

राजद ने क्यों लालू और तेजस्वी के बिना आनन-फानन में बैठक की? 

इससे पहले 4 और 5 अक्टूबर को सीबीआई ने दोनों को तारीख दी थी. लेकिन दोनों ने पेश होने में असमर्थता जताई थी. इन तारीखों के अलावा भी दो बार पहले भी दोनों को पेश होने के लिए कहा जा चुका है लेकिन अलग-अलग वजहें बताकर पिता-पुत्र हाजिर नहीं हुए थे. तब सीबीआई के अधिकारी ने कहा था कि ऐसा लगता है लालू प्रसाद यादव मामले में देर करना चाहते हैं.

बिहार में एक ही कार्यक्रम में जाएंगे मोहन भागवत और नीतीश कुमार, जानें मिल क्यों नहीं पाएंगे

गौरतलब है कि आईआरसीटीसी के दो होटलों की देखरेख का जिम्मा 2006 में निजी फर्म को सौंपे जाने के संबंध में सीबीआई पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से पूछताछ करना चाहती है. इस सौदे में हुए कथित भ्रष्टाचार के संबंध में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में तेजस्वी को भी आरोपी बनाया गया है.

शरद यादव ने कहा, बिहार में अंधेर नगरी, चौपट राजा
आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू ने बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी की देखरेख का जिम्मा एक निजी फर्म सुजाता होटल को सौंपा और बदले में एक बेनामी कंपनी के जरिए तीन एकड़ की महंगी जमीन के रूप में दलाली ली. सुजाता होटल का स्वामित्व विनय और विजय कोचर के पास है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com