विज्ञापन

बिहार के मिथिलांचल को बड़ी सौगात, आकार ले रहा दरभंगा एयरपोर्ट, जानिए कितना हुआ काम

दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का 71.1% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. 642.43 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह अत्याधुनिक टर्मिनल हर साल 30 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा.

बिहार के मिथिलांचल को बड़ी सौगात, आकार ले रहा दरभंगा एयरपोर्ट, जानिए कितना हुआ काम
दरभंगा को जल्द मिलेगा मॉडर्न टर्मिनल
NDTV
  • दरभंगा एयरपोर्ट पर नया एडवांस टर्मिनल 71.1 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जल्द ही पूरी तरह तैयार हो जाएगा
  • नया टर्मिनल 62,800 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा और वार्षिक 30 लाख यात्रियों को संभाल सकेगा
  • टर्मिनल में पांच एयरोब्रिज और 40 आधुनिक चेक-इन काउंटर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे हैं

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है. इससे सीधा फायदा मिथिलाचंल इलाके को होगा. हम बात कर रहे हैं 'दरभंगा एयरपोर्ट' की. इस एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन एडवांस टर्मिनल का काम अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. इस एयरपोर्ट के बनने के बाद उत्तरी बिहार के जिलों को एयर कनेक्टिविटी मिलेगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, इस बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का 70 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है. इसी साल के आखिर तक यह एयरपोर्ट पूरी तरह बनकर तैयार हो सकता है.

कितना काम हुआ पूरा?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, उत्तरी बिहार की हवाई संपर्कता को नई मजबूती देने वाले दरभंगा एयरपोर्ट  के नए टर्मिनल भवन का 71.1% कार्य पूर्ण हो चुका है. 642.43 करोड़ रुपये की लागत से 62,800 वर्ग मीटर में निर्माणाधीन इस आधुनिक टर्मिनल की वार्षिक यात्री क्षमता 30 लाख होगी. इसमें 5 एयरोब्रिज, 40 चेक-इन काउंटर सहित अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी. 5-स्टार GRIHA रेटेड ग्रीन टर्मिनल दरभंगा को नई पहचान देने के साथ पर्यटन, व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगा.

बदल जाएगी एयरपोर्ट की तस्वीर

फिलहाल दरभंगा एयरपोर्ट एक छोटे टिन-शेड वाले अस्थाई टर्मिनल से संचालित हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी भीड़ और असुविधा का सामना करना पड़ता है. लेकिन जल्द ही यह तस्वीर बदलने वाली है. नया आधुनिक टर्मिनल 62,800 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है. वर्तमान क्षमता के मुकाबले यह नया टर्मिनल हर साल 30 लाख से ज्यादा यात्रियों को संभालने में पूरी तरह सक्षम होगा.

क्या-क्या होगा खास?

  • नए टर्मिनल भवन को अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है.
  • एयरपोर्ट पर 5 एयरोब्रिज बनेंगे, अब यात्रियों को धूप या बारिश में विमान तक पैदल नहीं जाना होगा, सीधे टर्मिनल से विमान में  एंट्री मिलेगी.
  • एयरपोर्ट पर लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने के लिए 40 अत्याधुनिक चेक-इन काउंटर बनाए जा रहे हैं.
  • सर्दियों में कोहरे की वजह से होने वाली फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी की समस्या को दूर करने के लिए आधुनिक लाइटिंग और नाइट लैंडिंग तकनीक को अपग्रेड किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से 6 घंटे में चित्रकूट, यह लिंक रोड बदलेगा UP की तस्वीर, बुंदेलखंड और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Darbhanga Airport, Darbhanga Airport News, Darbhanga Airport Latest News, Darbhanga Airport Mithila Litchi, Darbhanga News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com