मुंगेर की जेल में छापा मारने पर कैदियों के पास मोबाइल फोन और गांजा मिला (प्रतीकात्मक फोटो).
- जेल में मोबाइल फोन का उपयोग होने की सूचना पर छापा मारा गया
- मोबाइल फोन और गांजा बरामद किया गया
- पुलिस जांच में जुटी, सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा?
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंगेर:
बिहार के मुंगेर मंडल कारा (जेल) में पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापा मारकर कई कैदी वार्डों से मोबाइल फोन और गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किए. मुंगेर के सहायक पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडल कारा के कुछ कैदी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं.
इसी सूचना के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर सुबह में जेल में छापा मारकर विभिन्न वार्डों की तलाशी ली गई, जिसमें दो मोबाइल फोन, एक चार्जर और वार्ड के बाहर फेंका गया गांजा बरामद किया गया.
उन्होंने बताया कि उक्त सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है. इसकी सूचना जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिहार, मुंगेर, मुंगेर जेल, मोबाइल फोन और गांजा बरामद, छापा, Bihar, Munger, Jail, Raid, Mobile Phone, Ganja Seized