14 अक्टूबर को बिहार में होंगे पीएम नरेंद्र मोदी
- पटना यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने का कार्यक्रम
- 14 अक्टूबर को पटना में होंगे पीएम नरेंद्र मोदी
- कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
पटना:
पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अक्टूबर को बिहार आ रहे हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार- प्रधानमंत्री मोदी पटना के गांधी मैदान से बिहार के लिए कई मेगा परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इनमें से अधिकांश परियोजनाएं 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को दिए गए पैकेज में शामिल हैं.
पीएम मोदी के संकेत के बाद GST का दर्द दूर करेगी सरकार, इन 5 बड़े बदलावों की संभावना
पटना विश्वविद्यालय के 100 वर्ष 14 अक्टूबर को पूरे हो रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि लंबे समय से पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग पर प्रधानमंत्री कुछ अहम घोषणा कर सकते हैं. विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के गांधी मैदान पहुंचेंगे जहां से वह बिहार के लिए कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.
हमने मोदी पर विश्वास किया, अब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं : राज ठाकरे
मिली जानकारी के अनुसार- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना से चार सड़क और पुल की मेगा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी पटना के तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण योजना का भी शिलान्यास करेंगे. अब तक के तय कार्यक्रम के अनुसार- प्रधानमंत्री मोदी गांधी मैदान में जनसभा को भी सम्बोधित कर सकते हैं.
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार -जिन चार सड़क और पुल परियोजनाओं का प्रधानमंत्री शिलान्यास करेंगे उनमें से दो पटना की हैं और दोनों ही योजनाएं प्रधानमंत्री के बिहार पैकेज का हिस्सा हैं. इनमें से पहली मोकामा के औटा से सिमरिया तक गंगा नदी पर पुल और बख्तियारपुर से मोकामा के बीच फोर लेन सड़क के निर्माण से जुड़ी योजना शामिल है, जो कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बिहार को दिए गए पैकेज में शामिल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar, Narendra Modi, Patna University