विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

नीतीश के दिल की बात के बाद पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

हालांकि भाषण के शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने अच्छा काम किया है.

नीतीश के दिल की बात के बाद पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
पीएम मोदी ने बिहार में नीतीश कुमार जमकर तारीफ की
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नहीं कई मुद्दों पर बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की मोतिहारी की सभा में जमकर तारीफ़ की. अपने भाषण में प्रधान मंत्री मोदी ने माना कि नीतीश जी जिस तरह से बिहार की असामाजिक ताकतों से लड़ रहे हैं, वह आसान नहीं हैं. इसके बाद भ्रष्टाचार के मुद्दे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जैसा अभियान उन्होंने शुरू किया हैं उस पर केंद्र सरकार का पूरा समर्थन और सहयोग मिलता रहेगा.  प्रधानमंत्री के भाषण से साफ़ था कि हाल में सांप्रदायिक तनाव को लेकर नीतीश और भाजपा के कुछ नेताओं के बयान और उनके करनी से जो तनाव हुआ उसे वो ज़्यादा तूल नहीं देना चाहते. लेकिन भ्रष्टाचार की चर्चा कर उन्होंने नीतीश कुमार को याद भी दिलाया कि इस मुद्दे पर उन्हें अपने क़दम पर क़ायम रहना चाहिए. 

पीएम मोदी ने बताया, आखिर क्‍यों लटका था मधेपुरा में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री प्रोजेक्‍ट, 10 बातें

हालांकि भाषण के शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने अच्छा काम किया है. स्वच्छता अभियान की चर्चा करते हुए उन्होंने इसके गति और प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की और कहा कि पिछले एक हफ़्ते में साढ़े आठ लाख शौचालय का निर्माण पूरा कर बिहार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस रफ़्तार से अगर शौचालय का निर्माण होता रहे तब जल्द बिहार राष्ट्रीय औसत के पास आ जायेगा.
वीडियो : 
प्रधानमंत्री मोदी ने तीन कसौटियों पर बिहार की चर्चा करते हुए कहा कि ये बिहार की भूमि हैं जिसने मोहनदास कर्मचंद गांधी को महात्मा और बापू की उपाधि दी. इसके बाद विनोबा भावे ने यही से भूदान आंदोलन की शुरुआत की और लोक नायक जयप्रकाश नारायण ने जैन देश में लोकतंत्र ख़तरे में था तब छात्र आंदोलन को नेतृत्व दिया. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Speech In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com