विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

सरकार में शामिल होने के बाद शनिवार को पहली बार मंच साझा करेंगे पीएम मोदी और नीतीश कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोकामा में शनिवार को एक साथ सार्वजनिक मंच पर होंगे.

सरकार में शामिल होने के बाद शनिवार को पहली बार मंच साझा करेंगे पीएम मोदी और नीतीश कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)
  • मोकामा में होने वाले एक जनसभा के दौरान होंगे मंच पर
  • पीएम बनने के बाद दोनों कई मौकों पर सार्वजनिक मंच पर आ चूके हैं
  • मोकामा की सभा में कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोकामा में शनिवार को एक साथ सार्वजनिक मंच पर होंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों एक साथ कई जगहों पर सार्वजनिक मंच पर आ चूके हैं, लेकिन सहयोगी बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब किसी जनसभा में दोनों नेता साथ होंगे. 

यह भी पढ़ें : नीतीश-बीजेपी के बीच रिश्ते 'बिगड़ने' के लिए 2019 तक करें इंतज़ार...

इस कार्यक्रम से बाद हालांकि रविवार को पटना यूनिवर्सिटी का शताब्दी समारोह है. इसमें कई केंद्रीय मंत्री मंच पर इन लोगों के साथ होंगे. हालांकि मोकामा जो एक जमाने में नीतीश कुमार के संसदीय क्षेत्र बाढ़ का हिस्सा था. नीतीश ने लोकसभा में पांच बार बाढ़ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधिव किया है. मोकामा की सभा में कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा. इसमें गंगा नदी पर एक 6 लेन का ब्रिज के अलावा बख्तियारपुर से मोकामा के बीच फोर लेन सड़क का निर्माण भी शामिल है. इसके अलावा कोसी नदी पर भी मधेपुरा जिले में एक पुल पर निर्माण कार्य की शुरुआत की जायेगी की जाएगी. इसके अलावा नममि गंगे परियोजना के तहत बिहार के विभिन्न शहरो में बीच अलग-अलग सीबरेज प्रोजेक्ट पर भी कार्य शुरू किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की दोस्ती के बीच इस दल ने झटका NDA का हाथ

निश्चित रूप से इन परियोजनाओं पर काम शुरू होने के बाद राज्य के विकास को एक गति मिलेगी, लेकिन सबकी निगाहे दोनों नेताओं के मिलन पर होगी. भाजपा ने अभी से इस सभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने के लिए विधायकों और जिला अध्यक्षों को टार्गेट दिया है. हालांकि अभी से जनता दल यूनाइटेड ने भी इस सभा के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

VIDEO: इंडिया 8 बजे : नीतीश ने कहा, 2019 में भी नरेंद्र मोदी ही बनेंगे पीएम
आगामी लोकसभा चुनाव में नीतीश के एनडीए में आने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार में पिछले लोकसभा चुनाव से भी बेहतर परिणाम होगा. हालांकि देखना यह होगा कि अबतक एक दूसरे पर जमकर हमला बोलने वाले एक दूसरे की तारीफ कैसे और किन शब्दों से करते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com