विज्ञापन

पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट चुनाव: शपथ पत्र के बाद सहमति, कैंडिडेट लिस्ट 48 घंटे लेट हुई जारी

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को होंगे. प्रशासन और छात्रों के बीच सहमति के बाद उम्मीदवारों से आचार संहिता पालन व हिंसा से दूर रहने का शपथ पत्र लिया गया.

पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट चुनाव: शपथ पत्र के बाद सहमति, कैंडिडेट लिस्ट 48 घंटे लेट हुई जारी
छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल पैनल पर 41 उम्मीदवार मैदान में हैं.
  • पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को होंगे और प्रशासन व छात्रों के बीच अंतिम सहमति बन गई है
  • सभी उम्मीदवारों ने आचार संहिता का पालन करने और हिंसा में भाग न लेने का शपथ पत्र दिया है
  • इस बार सेंट्रल पैनल पर कुल 41 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए चुनाव में भाग ले रहे हैं
पटना:

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को ही होंगे. आज प्रशासन और छात्रों के बीच अंतिम रूप से सहमति बन गई. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों को शपथ पत्र देने को कहा. उम्मीदवारों ने आचार संहिता का पालन करने और किसी भी तरह की हिंसा में भाग न लेने का शपथ पत्र दिया. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीदवारों की सूची जारी की. पहले यह सूची शनिवार को जारी होने वाली थी, लेकिन अब 48 घंटे देरी से सूची जारी हुई.

सेंट्रल पैनल पर 41 उम्मीदवार मैदान में

छात्रसंघ चुनाव में सेंट्रल पैनल पर 41 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें अध्यक्ष पद पर 11, उपाध्यक्ष पर 8, महासचिव पर 9, संयुक्त सचिव पर 6 और कोषाध्यक्ष पद पर 7 उम्मीदवार मैदान में हैं. इससे पहले शनिवार को कैंपस में हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ था. छात्रों के एक गुट ने साइंस कॉलेज में शिक्षक के साथ मारपीट की थी. इसके बाद शिक्षक संघ ने चुनाव कार्य से अलग रहने का फैसला किया. शिक्षक संघ के दबाव में आकर विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिए थे और इसका आदेश जारी कर दिया था.

ये भी पढ़ें : पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में बवाल: अध्यक्ष पद का उम्मीदवार पुलिस हिरासत में, ABVP पर लगाया 'टिकट बेचने' का आरोप

छात्रों के विरोध के बाद बदला फैसला

आदेश के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रशासनिक भवन के पास जमा हो गए. छात्रों के जोरदार विरोध और हंगामे के दबाव में प्रशासन ने अपना फैसला बदला और चुनाव कराने की सहमति दी. छात्रों का दबाव इतना था कि DSW को एक सादे पेपर पर छात्रसंघ चुनाव कराने की बात लिखकर हस्ताक्षर करना पड़ा. रविवार होने के कारण आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हुआ. आज प्रशासन ने नया नोटिस जारी कर 28 फरवरी को चुनाव कराने का एलान किया. इस चुनाव में बीस हजार से अधिक विद्यार्थी वोट डालेंगे.

पिछली बार महिला अध्यक्ष, दलों के उम्मीदवार मैदान में

पिछले चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया था. तब पहली बार कोई महिला अध्यक्ष बनी थी. इसलिए विद्यार्थी परिषद ने एक बार फिर महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताया है और अनुष्का शर्मा मैदान में हैं. वहीं छात्र जदयू की तरफ से प्रिंस कुमार, राजद की तरफ से संटू कुमार, और NSUI की तरफ से शांतनु मैदान में हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna University Students Union Elections, Feb 28 Polling, Candidate List Delayed 48 Hours, Oath Affidavit, Model Code Compliance, Campus Drama, Science College Incident, Teachers Association, Election Postponed Then Restored, New Notice, Central Panel 41 Candidates, President 11, Vice President 8, General Secretary 9, Joint Secretary 6, Treasurer 7, DSW Handwritten Note, Over 20, 000 Voter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com