पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को होंगे और प्रशासन व छात्रों के बीच अंतिम सहमति बन गई है सभी उम्मीदवारों ने आचार संहिता का पालन करने और हिंसा में भाग न लेने का शपथ पत्र दिया है इस बार सेंट्रल पैनल पर कुल 41 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए चुनाव में भाग ले रहे हैं