विज्ञापन

आकाश यादव पर तेज प्रताप ने दर्ज कराई FIR, कहा-'मेरे पैसे पर जीने वालों ने मेरी पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी'

पटना में तेज प्रताप यादव और आकाश यादव के बीच विवाद चरम पर है. दोनों ने एक-दूसरे पर हत्या की साजिश और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

आकाश यादव पर तेज प्रताप ने दर्ज कराई FIR, कहा-'मेरे पैसे पर जीने वालों ने मेरी पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी'
आकाश यादव और तेज प्रताप यादव

Bihar News: पटना में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और उनके पूर्व सहयोगी आकाश यादव के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. शुक्रवार देर रात तेज प्रताप ने पटना के सचिवालय थाना में आकाश यादव, उनकी बहन अनुष्का यादव, उनके माता-पिता और मंजीत यादव सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसे लेकर उन्होंने एनडीटीवी पर इंटरव्यू दिया है.

साजिश और धोखे का आरोप

तेज प्रताप ने इन सभी पर अपनी और अपने परिवार की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ये लोग उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल कर रहे हैं और उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है. तेज प्रताप ने आक्रोश जताते हुए कहा, "यह लोग बहुत ही घटिया लोग हैं ये मेरे ऊपर बहुत घटिया आरोप लगाते हैं मेरे पैसे पर ही ये लोग आज तक जीते आ रहे हैं. मेरी आधी संपत्ति को इन लोगों ने हड़प लिया. इन्हीं लोगों की वजह से मेरा परिवार मेरी माता-पिता मेरी पार्टी सब कुछ मुझसे दूर हो गई."

अपने बंगले की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने बताया कि वे इस समय बिल्कुल अकेले हैं और उन पर कभी भी हमला हो सकता है. उन्होंने बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात करेंगे.

आकाश यादव ने भी दर्ज कराई शिकायत

इससे पहले आकाश यादव ने पाटलिपुत्र थाने में तेज प्रताप और उनके सहयोगी मोतीलाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आकाश ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उनका कनेक्शन जोड़ते हुए अपहरण की आशंका जताई है. इसके अलावा, आकाश ने घर में घुसकर जबरदस्ती करने का भी गंभीर आरोप लगाया है.

परिवार से की भावुक अपील

इतने विवादों के बीच तेज प्रताप ने लालू परिवार के प्रति अपना प्रेम भी जाहिर किया. उन्होंने एनडीटीवी के इंटरव्यू में कहा, "परिवार तो मेरे साथ हमेशा रहेगा परिवार कभी छूटता नहीं है भाई और माता-पिता हमेशा मेरे लिए परिवार हैं." उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने साजिश के तहत मेरे परिवार के नजर में मुझे बदनाम किया है मेरी बहनों के नजर में भी इन लोगों ने मुझे खराब बना दिया.

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव आधी रात पुलिस थाने पहुंचे थाने, आकाश समेत 8 पर दर्ज कराई FIR, लगाया बड़ा आरोप

लेखक के बारे में
img
रमन राय
रिपोर्टर
रमन राय वर्तमान में एनडीटीवी ग्रुप में कार्यरत हैं, पिछले एक साल से वह NDTV ग्रुप से जुड़े हुए हैं. पूर्व में वह ANI और NBT (नव भारत टाइम्स) जैसे संस्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Akash Yadav Patna, Patna News, Bihar Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com