बिहार के पूर्व मंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने शुक्रवार की देर रात पटना के सचिवालय थाना पहुंचकर पूर्व सहयोगी आकाश यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि आकाश यादव और उनके परिवार मेरी राजनीतिक छवि को खराब कर रहे हैं, इन्हीं लोगों के कारण मैं अपने परिवार से अलग हुआ हूं. इस मामले में तेज प्रताप यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि यह लोग मेरी हत्या करना चाहते हैं. जबकि तेज इस मामले में इन लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कोर्ट में भी दर्ज कराएंगे.
आमने-सामने तेज प्रताप और आकाश यादव
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसादव यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने पूर्व सहयोगी आकाश यादव का मामला फिर आमने-सामने दिख रहा है. शुक्रवार को तेज प्रताप ने आकाश यादव के खिलाफ तीन पन्नों की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जिसमें तेज प्रताप ने बताया कि है कि आकाश यादव लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनसी मोटी रकम मांग रहे हैं.
राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप
तेज प्रताप यादव ने कहा 'आकाश यादव उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को जानबूझकर खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. तेज प्रताप ने आकाश यादव के साथ-साथ उनकी मां और बहन समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस तेज प्रताप की शिकायत के बाद पूरे मामले में गंभीरता से छानबीन करने की बात कही है.
आकाश ने तेज प्रताप के खिलाफ दर्ज कराई है शिकायत
इससे पहले आकाश यादव ने पटना के ही पाटलिपुत्र थाने में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव और उनके करीबी सहयोगी मोतीलाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आकाश का आरोप था कि तेज प्रताप और उनके सहयोगी मोतीलाल उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. खास बात यह है कि आकाश ने अपनी रिपोर्ट में तेज प्रताप का कनेक्शन लॉरेंस विश्नोई से जोड़ा था. जिसमें अपहरण करवाने की धमकी देने का आरोप लगाया था. आकाश यादव ने तेज प्रताप पर बड़ा आरोप लगाय है. आकाश का कहना है जब वह घर में नहीं थे तब तेज प्रताप यादव उनके घर पहुंचे थे. उस वक्त घर में उनकी मां और बहन थी. जिन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो तेज प्रताप जबरन उनके घर में भांजी उज्जैनी को देखने घुस गए थे. इसके बाद ही आकाश यादव ने तेज प्रताप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
तेज प्रताप ने किया पलटवार
तेज प्रताप यादव ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर आकाश यादव पर पलटवार किया था. उन्होंने आकाश के सभी आरोपों को साजिश बताया था. तेज प्रताप ने कहा कि वह लगातार शराब पीता है. आकाश हमारे परिवार को गाली देता है. आकाश के परिवार उसकी मां और बहन ने मिलकर मुझे मेरे परिवार से अलग करवाया है. अब तेज प्रताप यादव ने आकाश के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं