प्रतीकात्मक फोटो
- विधानसभा में जवाब देते हुए मंत्री ने दी जानकारी
- केंद्र से डीपीआर मिलने की बात कही
- नीतीश कुमार करेंगे परियोजना का शिलांयास
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो रेल के निर्माण का काम अगले वित्तीय वर्ष में शुरू होगा. मंगलवार को इसकी जानकारी बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने दी. शर्मा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के बजट पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इसके लिए अप्रैल में नया डीपीआर मिल जाएगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शिलान्यास के बाद इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: पटना : सेना के जवान को लुटेरों ने गोली मारी, पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड
नगर विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि केंद्र द्वारा पुराने डीपीआर को खारिज करने के बाद पटना मेट्रो के लिए संशोधित डीपीआर संयुक्त रूप से पटना एनआईटी और राइट्स द्वारा तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी स्कीम के तहत भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पटना और बिहारशरीफ़ को विकसित करने भी कई योजनाओं को मंजूरी दे दी गई है.
VIDEO: तेजस्वी यादव ने लगाया गंभीर आरोप.
शर्मा ने बताया कि इन शहरों में अगले पांच वर्षों में कुल एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश होना है. इस निवेश के तहत भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना के लिए स्पेशल परपस व्हेकिल (एसपीवी) का गठन किया गया है. (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं