Patna Today News Live: NDTV के पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस विशेष पन्ने पर आप बिहार की राजधानी पटना में आज की प्रमुख घटनाओं और गतिविधियों को एक साथ पढ़ सकते हैं. राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा समेत जन सरोकार से जुड़ी तमाम बड़ी हलचलों को हम अपने संवाददाताओं तथा अन्य विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से आप तक पहुंचाएंगे. तो पटना से जुड़ी सही, सटीक और स्पष्ट खबरों के लिए बने रहें NDTV के इस विशेष लाइव पन्ने पर.
कल की प्रमुख खबरों में पटना में पिछले दिनों हुई फायरिंग घटना के बाद खान सर समेत उनके सहयोगियों को बड़ी राहत मिली है. पटना व्यवहार न्यायालय ने खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी है. इसके अलावा बिहार सरकार ने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को पुलिस विभाग में DSP के पद पर नियुक्त किया है. कल, शुक्रवार, 19 जून की पटना की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं-
Patna News Live Updates: खान सर के मैनेजर और बॉडीगार्ड्स की जमानत पर 20 जून को होगी सुनवाई
पटना में आज होगी बारिश या गर्मी बरपाएगी कहर? पढ़ें IMD का अलर्ट
पटना में आज यानि 20 जून को मौसम गर्म बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, शहर का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले 2 डिग्री कम है. तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन लोगों को उमस और गर्मी से अभी पूरी राहत नहीं मिली है.
#न्यूनतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/EBeCyCeiXE
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) June 20, 2026
नीट री-एग्जाम के लिए पटना में मॉक ड्रिल
NEET की दोबारा परीक्षा से पहले आज देश भर में एक मॉक ड्रिल की जा रही है. इस क्रम में पटना में एक तय परीक्षा केंद्र पर की गई मॉक ड्रिल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, ताकि यह पक्का किया जा सके कि दोबारा परीक्षा से पहले सभी इंतजाम पूरे हैं.
#WATCH | Patna, Bihar: A nationwide mock drill is being held today ahead of the NEET re-examination. Visuals of the mock drill conducted at a designated exam centre to ensure that all arrangements are in place ahead of the re-examination. pic.twitter.com/JKOYd9RRKr
— ANI (@ANI) June 20, 2026